बलिया (ब्यूरो) 22 अप्रैल दिन सोमवार से लोकसभा प्रत्याशियों का नामांकन शुरू होगा, उक्त जानकारी देतें हुए जिला सूचना अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार नामांकन कक्ष में प्रवेश वर्जित होगा, लेकिन मीडिया बन्धुओं के लिए फोटो व वीडियो फुटेज भी जरूरी है इसके लिए यह व्यवस्था हुई है कि सूचना विभाग द्वारा फोटो उपलब्ध कराया जाएगा, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बन्धुओ के लिए नामांकन पत्र देते समय अंदर का कुछ सेकेंड का फुटेज भी सूचना विभाग द्वारा उपलब्ध करा दिया जाएगा।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

