Left Post

Type Here to Get Search Results !

श्रीलंका मे हुए बम धमाकों मे अबतक 9 विदेशी नागरिकों समेत 138 से ज्यादा लोगों की हुई मौत


श्रीलंका (एजेंसी) श्रीलंका में सीरियल बम धमाकों ने तबाही मचा कर रखा है, तीन चर्च समेत 6 अलग-अलग जगह हुए इन बम धमाकों में 138 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, और यह दर्दनाक आंकड़ा समय के साथ साथ आगे बढ़ता जा रहा है, अभी अभी यह नई जानकारी मिली है कि है कि दो चर्चों के अंदर आत्मघाती बम धमाका किया गया है, मिली जानकारी के अनुसार अभी तक इस बम धमाके मे मरने वालों मे 9 विदेशी पर्यटक भी शामिल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबो में तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि उन्हें ये शक है कि दो चर्चों के अंदर सुसाइड बॉम्बर ने हमलों को अंजाम दिया है. इस संबंध में और भी जानकारी जुटाई जा रही है।
ज्ञात हो कि यह अटैक श्रीलंका की राजधानी कोलंबो समेत तीन शहरों में किए गए हैं, रविवार सुबह ईस्टर पर्व के मौके पर जब ईसाई समुदाय के लोग चर्चों में प्रार्थना करने पहुंचे थे, उसी वक्त ये धमाके हुए, जिसके चलते बड़ी तादाद में जान माल का नुकसान हुआ है।
हालांकि, अब तक किसी आतंकी संगठन या व्यक्ति की तरफ से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को हिलाने वाले इस कृत्य की जिम्मेदारी नहीं ली गई है, न ही अब तक श्रीलंका की तरफ से यह बताया गया है कि क्या यह कोई आतंकी हमला है, हालांकि अब आत्मघाती बम धमाके की जो जानकारी सामने आई है वो जरूर इस घटना के बारे में जल्द किसी खुलासे तक पहुंचा सकती है।

रिपोर्ट- ए. टी (एजेंसी)

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---