Left Post

Type Here to Get Search Results !

सलेमपुर लोकसभा: निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नियाज अहमद इस तिथि को करेंगे नामांकन


सिकन्दरपुर (बलिया) आवासीय एल.एन.नेशनल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल सिवानकलां, सिकन्दरपुर के संस्थापक व सलेमपुर लोकसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मे ताल ठोकने जा रहें नियाज अहमद ने रविवार की दोपहर सिकन्दरपुर नगर के मुख्य बाजार मार्ग पर एक शॉपिंग सेन्टर मे प्रेस वार्ता का आयोजन कर अपनी चुनावी रणनीति से पर्दा उठाते हुए अपने नामांकन तिथि की भी घोषणा किया।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नियाज अहमद ने कहां कि हमारा समाज आज भी शिक्षा के कई विंदुओं से लगातार वंचित रहा हैं और आज भी है, पर हमे ये समझना होगा कि शिक्षा ही एक ऐसी सीढ़ी है जिससे हमारा घर, समाज व देश प्रगति कर सकता हैं, पर ये बहुत ही बड़ा दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि आज तक इस सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से जितने भी सांसद बने उन्होंने इस बारे मे कोई माकूल प्रयास नही किया, दिनोदिन बढ़ती इस महंगाई मे सुगमतापूर्वक शिक्षा हर तबके को मिले ऐसा कोई भी प्रयास किसी जनप्रतिनिधियों ने नही किया जिसके कारण आज भी सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र शिक्षा व विकास के मामले मे काफी पीछें है।

आगे कहा कि मै यह लोकसभा चुनाव शिक्षा व विकास के मुद्दों पर लड़ रहा हूँ, बहुत जल्द इसी कड़ी मे हास्पिटल व मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज व रोजगारपरख शिक्षा मुहैया कराने की दिशा मे क्षेत्र मे एजुकेशनल हब की स्थापना होगी, जिससे हर तबके के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके, क्योंकि शिक्षा ही सच मायनों में विकास की पहली सीढ़ी है, आगे कहा कि मेरा मुकाबला किसी प्रत्याशी से नहीं बल्कि मेरा मुकाबला शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में फैले उस भ्रष्टाचार व अंधकार से है, नामांकन के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में नियाज अहमद ने बताया कि वह 23 अप्रैल 2019 दिन मंगलवार को अपना नामांकन भरेंगे।
इस प्रेसवार्ता में मुख्य रुप से अयान अकरम, जियाउल हुसैन, अनिल कुमार तिवारी, आलोक पांडे, चंदन शर्मा, मेराज अली, मनिन्द्र यादव, तौसीफ अंसारी, सनोज रावत, मोहम्मद तारिक व उपेंद्र साहनी आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---