Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही यें बातें


सिकन्दरपुर (बलिया) लोकसभा क्षेत्र से अखिल भारतीय कांग्रेस के उम्मीदवार राजेश मिश्र ने शनिवार की दोपहर मनियर रोड, सिकन्दरपुर स्थित वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ मिश्रा के आवास पर एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेसी ही एक ऐसी पार्टी है जो गांवों का विकास करने के साथ साथ अपने किए गए सभी वादों को पूरा करती है,  सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से इस बार चुनाव लड़ने पर राजेश मिश्रा ने कहा कि यह मेरा पुराना राजनीतिक इलाका है, सलेमपुर मेरी जन्मभूमि है तो बेल्थरा रोड, सिकन्दरपुर व बेल्थरा रोड बाबा मेरी कर्मभूमि रही है, मैं 12 वर्ष स्नातक एमएलसी इसी क्षेत्र से रहा हूं, मैं यहां बेरोजगारी व विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहा हूं, सिकन्दरपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन की स्थापना को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में राजेश मिश्र ने कहा कि अगर मैं सांसद बना और केंद्र में हमारी सरकार बनी तो मैं सिकन्दरपुर में रेलवे स्टेशन की स्थापना हेतु पुरजोर प्रयास करूंगा, भाजपा सरकार और भाजपा के सांसदों पर चुटकी लेते हुए राजेश मिश्र ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा के 72 सांसद हैं उनमें से 60 या 65 सांसद ऐसे हैं जिसका चेहरा जनता ने एक बार देखा तक नहीं है, अब जनता इनकी सच्चाई और छलावे को जान चुकी है।

बेल्थरा रोड को जिला बनाए जाने की उठती मांग पर पत्रकारों के पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए राजेश मिश्र ने सवाल को गोल मटोल तरिके से टाल गए और कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम इस पर जरूर विचार करेंगे, जनसंपर्क अभियान के तहत लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे राजेश मिश्र को आम जनता के द्वारा मिल रहे जनसमर्थन से गदगद मिश्र ने कहा कि अब परिवर्तन निश्चित है।
इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, राघवेंद्र सिंह, सिद्धनाथ तिवारी, अशोक पाठक, जयप्रकाश चौधरी, हरिशंकर सिंह व मदन यादव समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---