बांसडीह (बलिया) यात्रियों से लदी डग्गामार कमांडर जीप पलट गई जिसमे आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, घटना बांसडीह मनियर मार्ग पर जानपुर के सामने शनिवार के दोपहर बारह बजे की है। मनियर से बांसडीह आ रही सवारियों से भरी जीप अच्छुहीं गांव के सामने का अगला चक्का फट गया जिससे कमांडर जीप का संतुलन खराब हो गया और वह सड़क से नीचे गढ्ढे में पल्टी मारते हूए सड़क के नीचे खड़ी हो गयी गाड़ी मे सवार सभी घायलों की चीख पुकार सुन खेतो में काम रहे लोगों ने दौड़ कर बाहर निकाला और बांसडीह अस्पताल भेजवाया।घायलो में संजू निवासी मल्हौवां,कपिलदेव व सुग्रीव निवासी बहराइच, अनुष्का और बबिता निवासी सक्करपुरा का इलाज बांसडीह अस्पताल पर किया गया कुछ घायल अपने साधन से आए थे उनका इलाज कर गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

