सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के बालूपुर रोड, सिकन्दरपुर में स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शनिवार को विज्ञान शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत निकट गांधी विद्यालय सिकन्दरपुर सपना बाग नर्सरी का भ्रमण कर वहां पर विभिन्न प्रकार के पौधों का अवलोकन करके सूची तैयार करते हुए बारीकी से निरीक्षण कार्य करके अपना ज्ञानवर्धन किया, बच्चों की टीम के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री योगेंद्र प्रसाद गुप्त दीपक सर, प्रदीप सर, अरविंद सर एवं एकलव्य सर आदि अध्यापकों ने विभिन्न प्रकार के पौधों के बारे में बच्चों को विशेष जानकारी दी वहीं हर्बल पौधों के बारे में एवं उनके उपयोगिता के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया गया, इस दौरान नर्सरी में बच्चों ने बहुत ध्यानपूर्वक एक एक पौधों का अवलोकन किया व साथ में हल्की-फुल्की मस्ती भी की।
विद्यालय के प्रबंधक डीके सर ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करने से बच्चों को विद्यालय परिवेश से बाहर जाकर बहुत सारी चीजों को देखने, समझने, बहुत कुछ नया देखने व सीखने को मिलता है जिससे बच्चों में बौद्धिक व मानसिक विकास होता हैं।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता


