Left Post

Type Here to Get Search Results !

लखनऊ: कांग्रेस नेता व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सपा प्रत्याशी व अपनी पत्नी का चुनाव प्रचार करने का ये बताया बड़ा कारण



लखनऊ (ब्यूरो) 18 अप्रैल दिन गुरुवार को समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा ने एक बड़े रोड शो के बाद लोकसभा की लखनऊ सीट के लिए अपना नॉमिनेशन किया, इस रोड शो में उनके फिल्म स्टार पति और कांग्रेस के नेता व बिहार मे पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने भी उनके लिए जमकर प्रचार प्रसार किया और आम जनता से अपनी पत्नी के लिए वोट भी मांगा, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्होंने शादी के वक्त सात फेरों में पत्नी का साथ देनी की कसम खाई थी इसलिए कांग्रेस में होने के बावजूद भी उनके लिए आए हैं, उनके इस बात पर लखनऊ से कांग्रेस के उम्‍मीदवार प्रमोद कृष्‍णम ने कहा, 'शत्रुघ्‍न सिन्‍हा जी ने यहां आकर अपना पति धर्म तो निभाया है, लेकिन मैं शत्रु जी से ये कहना चाहूंगा कि पति धर्म उन्‍होंने निभा दिया, लेकिन एक दिन मेरे लिए प्रचार प्रसार करके वे पार्टी धर्म भी निभाएं।
लखनऊ की सड़कों पर पूनम सिन्हा के रथ के चारों तरफ एक बड़ा हुजूम उमड़ता रहा, हवा में सपा-बसपा के झंडे लहराते रहे और फ़िज़ाएं नारों से गूंजती रहीं, उनका नॉमिनेशन करने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी पहुंचे और दोनों बेटे लव-कुश भी मौजूद रहें, अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी अपनी बच्ची के साथ आईं थी, पूनम सिन्हा ने कहा कि आई एम वेरी हैप्पी, यहां लोगों का प्यार देखकर और सब लोगों का यहां पर एक्सेपटेंस देखकर, आई एम रियली..रियली वेरी हैप्पी,  ऐसा लग रहा है कि विथ ओपन आर्म्स दे आर एक्सेप्टिंग मी, और मुझे लग रहा है कि इसको वे वोटों में तब्दील कर देंगे।
लखनऊ में गठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा के रोड शो में उन्हें देखने लोगों का हुजूम उमड़ा था, छतों पर, पेड़ों पर, आसपास खड़ी गाड़ियों के ऊपर भी लोग खड़े थे, ढेरों लोग उनके वीडियो बनाते रहे, बड़े पैमाने पर जहां तक देखें वहां तक समाजवादी पार्टी के झंडे, बीएसपी के झंडे दिखे, आगे-पीछे तमाम कार्यकर्ता थे, वे अपने नेताओं की तस्वीरें लिए हुए थे और पूरे जोश के साथ झंडे लहरा रहे थे, पूनम सिन्हा हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रही थीं और उनके पति शत्रुघ्न सिन्हा भी हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे, उस समय उनके साथ में डिंपल यादव भी मौजूद थीं।
शत्रुघ्न सिन्हा रास्ते में जगह-जगह रुक रुककर पत्नी के लिए भाषण देते रहे और आम लोगों से उन्हें जीत दिलाने के लिए अपील करते रहे, उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें इतनी छूट दी है कि पत्नी के लिए यह कर सकें, फिल्म स्टार और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि 'देखिए परिवार के प्रति मेरा कर्तव्य बहुत बड़ा है, ज़बरदस्त है और होना भी चाहिए, फिर शादी में सात फेरे लिए हैं, वचन दिया था कि सुख-दुख के भागीदार रहेंगे, यह जो सुख की घड़ी है..बढ़िया घड़ी है...उम्मीदों की घड़ी है, इसलिए मैं साथ देने आया हूं, रोड शो में डिंपल यादव पूरे रास्ते रथ की छत से लोगों का अभिवादन करती रहीं और जगह-जगह लोगों से पूनम सिन्हा को जिताने की अपील भी करती रहीं, कन्नौज की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि 'मैं समझती हूं कि समाजवादी सरकार और बसपा की सरकारें ऐसी आईं थीं, जिन्होंने जो-जो घोषणा पत्र में कहा गया था वह सबका सब लागू करके दिखाया है, और सब कहते हैं कि गुजरात मॉडल है, कहते हैं कि नहीं कहते हैं...आप सबको बताना है कि आपका लखनऊ मॉडल है पूरा हमारे देश के लिए।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा एपॉलिटिकल (अराजनैतिक) हैं, लेकिन मां के चुनाव प्रचार में वो भी आ सकती हैं, लखनऊ से कांग्रेस उम्‍मीदवार प्रमोद कृष्‍णम ने कहा, 'शत्रुघ्‍न सिन्‍हा जी ने यहां आकर अपना पति धर्म तो निभाया है, लेकिन मैं शत्रु जी से ये कहना चाहूंगा कि पति धर्म उन्‍होंने आज निभा दिया, लेकिन एक दिन मेरे लिए प्रचार प्रसार करके वो पार्टी का भी धर्म निभाएं।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---