मुंबई (ब्यूरो) अंडरवर्ल्ड डॉन व सन् 1993 मे मुंबई धमाकों के गुनहगार व मुख्य आरोपी दाउद इब्राहिम की एक और संपत्ति की नीलामी होने जा रही है, स्मगलिंग एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स (फॉरफीचर ऑफ प्रॉपर्टी) एक्ट के तहत मुंबई के भिंडी बाजार स्थित दाउद से जुड़ी संपत्ति की नीलामी 9 अगस्त को होने जा रही है, इस एक्ट को साफेमा भी कहा जाता हैं।
गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय ने साफेमा के तहत मुंबई, औरंगाबाद, वलसाड, दमन, सूरत और अहमदाबाद की 9 संपत्तियों की नीलामी के लिए भी बोली आमंत्रित किया है, इन 9 संपत्तियों में से एक संपत्ति दाऊद इब्राहिम के परिवार के नाम से है और यह संपत्ति मासूला बिल्डिंग (सी.एस. नं० 4275) है. यह 24/26 पाकमोडिया स्ट्रीट पर स्थित है और 28/29 बाप्टी रोड, भिंडी बाजार, मुंबई-3 में है जिसे अमीना बिल्डिंग के नाम से भी जाना जाता हैं।
दाउद से जुड़ी इस संपत्ति का आधार मूल्य लगभग 79,43,000 रुपए निर्धारित किया गया है, जिसके लिए 25 लाख रुपए बयाना राशि के तौर पर जमा करने होंगे, बयाना राशि को जमा करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त है, जिसके बाद 9 अगस्त को वाई बी चव्हाण ऑडिटोरियम मे सुबह 10 से 12 बजे तक ई-ऑक्शन, सार्वजनिक नीलामी और सीलबंद निविदा के तहत नीलामी का प्रावधान निर्धारित किया गया है, दाउद से जुड़ी इस संपत्ति की नीलामी के लिए साफेमा के तहत विज्ञापन भी निकाला गया है, जिसकी खरीद के लिए इच्छुक पक्ष साफेमा अधिकारियों के साथ संपत्ति का निरीक्षण 24 जुलाई को कर सकेंगे।
आपको बता दें कि पिछले वर्ष साफेमा के तहत दाउद से जुड़ी तीन संपत्तियों की बोली सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट नामक संस्था ने 11.50 करोड़ रुपए में जीती थी, इन तीन संपत्तियों में शबनम गेस्ट हाउस, दामरवाला बिल्डिंग और होटल रौनक अफरोज शामिल थे, दाउद से जुड़ी संपत्ति की नीलामी से इस बार 2-3 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है और ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट नीलामी के लिए बोली लगाने वालों की सूची में सबसे आगे रहेगी।

रिपोर्ट- ए. टी