बलिया (ब्यूरो) सलेमपुर लोकसभा सांसद रविन्द्र कुशवाहा गुरुवार को लोकसभा क्षेत्र के पुरैना गांव में जनसंपर्क करने गए तो वहाँ के ग्रामीणों ने उनका विरोध करते हुए बोलना शुरू कर दिया, ग्रामीणों ने कहा कि जब पांच साल नही आए तो अब क्यों आए हैं, इसपर सांसद भड़क गए और इसी दौरान सलेमपुर विधायक काली प्रसाद ने गांव के ही एक लड़के को कुछ अपशब्द बोल दिए, जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और जिससे मौके की नजाकत को समझते हुए बीजेपी सांसद और विधायक को वहाँ से बैंरग वापस भागना पड़ा, पतलापुर और पुरैना के ग्रामीणों ने गांव में नेताओ को घुसने नहीं दिया और विधायक जी द्वारा गाली देने पर जबाब में गाली देते हुए गॉव के बाहर से ही उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया, ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि सांसद व विधायक जीतने के बाद गांव में कभी भी नहीं आए, साथ ही जब सांसद के यहां कोई काम लेकर जाता है तो पहचानने से मना कर देते है, फिर हम लोगो को ऐसे नेता का क्या काम जो केवल चुनावी मौसम में ही नजर आये।
-ग्रामीणों द्वारा विरोध का विडियों-
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

