सहतवार ( बलिया) वृहस्पतिवार की रात्रि चाँदपुर सहतवार मार्ग पर दो मोटरसाईकिल की टक्कर मे एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन लोग घायल हो गये। जिसमे एक की हालत गम्भीर बनी हुयी है। जिसका ईलाज बलिया हास्पिटल मे चल रहा है।
बताया जा रहा है कि नगरपंचायत सहतवार के वार्ड नं 9 निवासी राज 17 वर्ष पुत्र इलियास व कृष्णागोड़ 18 वर्ष पुत्र रामाशंकरगोड़ अपने दोस्त वार्ड नं 2 निवासी राजूरावत 20 वर्ष के साथ वृहस्पतिवार के शाम को चाँदपुर के तरह कही दावत खाने गये हुए थे। रात्रि मे 10 बजे करीब उधर से दावत खाकर वापिस घर लौट रहे थे कि रास्ते मे रजौली के पास इधर से तेज गति से जा रही मोटरसाईकिल ने धक्का मार दिया। जिससे तीनो गिरकर घायल हो गये। जिसमे कृष्णा की हालत गम्भीर बनी हुयी है। जिसका ईलाज बलिया हास्पिटल मे चल रहा है।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

