Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: हाथी की जगह कमल का बटन दब जाने के कारण इस युवक ने काट दी अपनी हाथ की उंगली



बुलंदशहर (ब्यूरो) अगर आप सपा बसपा गठबंधन को वोट देना चाहते हैं, मगर वोट देते समय अंगुली की गलती से अगर आपसे कमल का बटन दब जाए तो आप क्या करेंगे, क्या आप अपनी उंगली काट देंगे? ऐसा ही एक ताजा मामला प्रकाश में आया है, गुरुवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के हुए मतदान में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवक ने अपने हाथ की उंगली सिर्फ इसलिए काट डाली क्योंकि मतदान के दौरान गलती से उसने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को वोट दे दिया दरअसल इस युवक को वोट डालते वक्त उसे चुनाव चिह्न हाथी का बटन दबाना था, लेकिन उसने उंगली की गलती से कमल का बटन दबा दिया, जब उसको इस बात का अहसास हुआ तो वो बेहद ही दुखी हो गया और घर पर आकर इस युवक ने वो उंगली ही काट दी जिससे उसनें वोट डाला था।
अपने आप मे यह हैरान करने वाली घटना बुलंदशहर के शिकारपुर इलाके की है, बताया जा रहा है कि मतदाता दलित समुदाय का है, ऐसे में बसपा का समर्थक भी है, मतदान के वक्त उसे जब अपनी गलती का अहसास हुआ तब तक बटन दब चुका था और उसका वोट भारतीय जनता पार्टी के खाते मे जा चुका था, बता दें कि यूपी में सपा-बसपा का गठबंधन है, ऐसे में एक दलित होने के नाते वो बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को ही वोट देना चाहता था।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर में वोट डाले गए, मतदान के दौरान कई स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) में गड़बड़ी की वजह से मतदान भी प्रभावित होने की खबरें भी सामने आई हैं।

रिपोर्ट- ए.टी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---