Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का हुआ आयोजन, सांसद व विधायक ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण


सिकन्दरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के ग्राम हरनाटार में बुधवार की शाम अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर शिक्षा बोर्ड के तत्वाधान में किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रविंद्र कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने गांव में स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंचकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण किया।

इस दौरान अमरनाथ बौद्ध, अशोक सर, अली अहमद संगम व दयाशंकर प्रेमी आदि वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुक्तेश्वर मौर्य, डॉ बृजनाथ वर्मा, मंजय राय, धनंजय भारती, हरखदेव राम, मदन राम, हीरा राम, जय राम, प्रेमचंद, लक्ष्मण, मनु भारती, राजेश, राजु, अवधेश राय, घनश्याम राय, दिलीप सिंह, आनंद राय, पिन्टू दुबे, अभय नारायण यादव व शिवकुमार समेत गांव के दर्जनों पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन कवि जितेंद्र त्यागी ने किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---