बाँसडीह (बलिया) भाजपा बाँसडीह नगर पंचायत के बूथ अध्यक्षो की एक आवश्यक बैठक बाँसडीह नगर के सेक्टर संयोजक निखलेश पांडेय के आवास पर सम्पन्न हुई आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की लाभकारी योजनाओ को डोर टू डोर ले जाने का निर्यण किया गया साथ ही विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे दुष्प्रचार का भी मुँहतोड़ जबाब देने का निर्यण लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुये भाजपा बाँसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये कार्यो के बल पर जनता के बीच जाये और उनसे उनका समर्थन मांगे। श्री ओझा ने कहा कि पार्टी में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता कतई बर्दाशत नही की जायेगी अगर कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता पार्टी फोरम के विपरीत कार्य करता है तो उसके विरुद्ध करवाई हेतु जिला, क्षेत्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व को पत्र लिखकर करवाई की मांग की जायेगी, भाजपा कार्यकर्ताओं का एक ही मात्र लक्ष्य होना चाहिये पार्टी का परचम देश और अपने लोकसभा क्षेत्र में लहराये।
आयोजित बैठक में नगर पंचायत के हर वार्डो में डोर टू डोर जाकर जनता से सम्पर्क करने की अपील की गयी।आयोजित बैठक में राजेश राजभर, शम्भूनाथ सोनी, मनीष भारती, अंजनी तिवारी, शुभमलाल श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, गोविंद गुप्ता, अग्निवेश गुप्ता, विशाल, रजक, राजू पटेल, अमित यादव, मुनजी प्रसाद सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे, बैठक की अध्यक्षता बाँसडीह विधानसभा संयोजक लक्ष्मण दूबे ने और संचालन भाजपा मंडल महामंत्री कन्हैया गुप्ता ने किया।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

