घोसी (मऊ) भारतीय जननायक पार्टी ने उत्तर प्रदेश की अस्सी सीटों मे एक प्रमुख लोकसभा सीट घोसी से नन्दलाल एडवोकेट को अपना उम्मीदवार बनाया है।
पेशे से ये प्रत्याशी एडवोकेट है, इन्होंने एम.ए, एलएलबी तक की शिक्षा प्राप्त की हैं, नन्दलाल का जन्म 1 अगस्त 1977 को जनपद मऊ के ग्राम तरवाडीह, पोस्ट बिलौझा मे हुआ, इनके पिता का नाम जवाहर राम हैं, छात्र जीवन से ही राजनीति के क्षेत्र मे इनका झुकाव रहा है, वर्तमान में यह तरवाडीह से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं।
भारतीय जननायक पार्टी से लोकसभा उम्मीदवार नन्दलाल एडवोकेट का कहना है कि वर्तमान भाजपा सांसद के कार्यकाल में किसी भी प्रकार का कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ इसलिए मैं यह चुनाव विकास के मुद्दे को लेकर लड़ रहा हूं।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

