Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: इस वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को इस लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में जोश


रतसर (बलिया) जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व प्रदेश महासचिव पं०राजीव उपाध्याय को लोकसभा मछलीशहर का प्रभारी बनाये जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी जोश ,उत्साह व प्रसन्नता है ।राजीव उपाध्याय बड़े ही कर्मठ व ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी है ।राजीव उपाध्याय पूर्व में प्रदेश के सचिव संगठन सहित जिलाध्यक्ष का कार्यभार दो बार संभाल चुके है ।बताते चले कि अजय कुमार लल्लू, नेता कांग्रेस विधानमंडल दल उ०प्र० व चेयरमैन कोआर्डिनेशन कमेटी लोकसभा चुनाव- 2019 ने अपने पत्र के माध्यम से बताया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश व जिला/शहर संगठन के मध्य समन्वय स्थापित करने हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर (सांसद) की सहमति से पं०राजीव उपाध्याय को मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है ।
राजीव उपाध्याय के मछलीशहर लोकसभा का प्रभारी बनाये जाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिदानंद तिवारी ने उन्हें बधाई दी व कहा कि  राजीव उपाध्याय जैसे कर्मठ व ऊर्जावान व्यक्तित्व के कुशल निर्देशन में मछलीशहर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा व निःसंदेह विजयश्री भी मिलेगी। बधाई देने वालो में प्रमुख रूप से डॉ विपिन बिहारी उपाध्याय, शशिकांत चतुर्वेदी, जयप्रकाश उपाध्याय, विजय मिश्र,विजय ओझा, जितेंद्र राय, हरीश,राम नाथ ,रतसर स्मृति सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, लोकेश्वर पाण्डेय, नथुनी सिंह, सुनील कुमार आदि रहे ।सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व प्रदेशीय पदाधिकारियों को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---