Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सलेमपुर लोकसभा से गठबंधन प्रत्याशी आर एस कुशवाहा ने ताबड़तोड़ इन दर्जनों गांवों का किया चुनावी दौरा, चौपाल लगाकर कहीं ये बातें


बांसडीह (बलिया) सलेमपुर लोकसभा से सपा-बसपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी आर एस कुशवाहा ने वुधवार को बाँसडीह बिधानसभा के दर्जनों गांवों का ताबड़तोड़ दौरा कर आम लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की, अपने जनसम्पर्क करने के क्रम मे सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार आर एस कुशवाहा ने पिण्डहरा, शिवरामपुर, राजपुर, साहोडीह आदि दर्जनों गांवों में चौपाल लगाकर लोगो से मतदान करने की बात कही, उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार केवल जुमलोबाजो की सरकार है। ये कहते कुछ है और करते कुछ है। गरीबो के लिये इनके पास कुछ नही है।ये हमारे गठबंधन से डरे हुए हैं।अपने पैतालीस पार्टियों से गठबंधन किया हैं पर ये पाक साफ है, भाजपा के लोग अपने को राष्ट्रवादी व बिपक्ष को देशद्रोही बताते है, ये लोग कभी भी आम जनता के मुद्दों पर बात नही करते।
चौपाल में शामिल अन्य लोगो मे सपा बिधानसभा अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव, सैय्यद शोएबुल इस्लाम, रविन्द्र सिंह, सुरेंद्र राम, चन्द्रशेखर यादव, सुरेंद्र निसाद, मनोज बर्मा, हीरालाल वर्मा, बच्चा लाल राम आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---