बांसडीह (बलिया) समाजवादी चिंतक एवं पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर ने कभी भी स्वाभिमान के साथ समझौता नही किया। जो थोड़ी सी बात को लेकर प्रधानमंत्री की कुर्सी को भी ठोकर मार दिए, सड़क से लेकर सदन तक हमेशा लड़ाई लड़ने का काम किया। कभी झुके नही और मैं जो भी कुछ भी हु मेरे गुरु स्व चन्द्रशेखर जी की देन है।हमेशा गरीबो मजलुमो, पिछड़ो,अगड़ों की लड़ाई लड़ते थे। उक्त बातें उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के है जो बांसडीह स्थित समाजवादी पार्टी कैम्प कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 93वी जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक में कही। उन्होंने कहा कि मैं जो भी कुछ हूूँ आज हमारे गुरु स्व चन्द्रशेखर जी की देन है। जब देश जल रहा था तो उस विकट परिस्थिति में उन्होंने प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण कर देश को उन्नति के मार्ग ले गए। वे जहाँ भी हो हम पे कृपा बनाये रखे ।उनके बिषय जितना भी कहु उतना ही कम है।
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष व सलेमपुर लोकसभा के प्रत्याशी आर एस कुशवाहा ने कहा कि आज उस महान नेता की जयंती है जो हमेशा गरीबो पिछडो मजलुमो की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का कार्य किये। वो हमेशा देश को सही दिशा देने का कार्य करते थे। उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
बैठक में सुरेंद्र राम, छितेस्वर सिंह, अशोक यादव, अरविन्द गांधी, राजेन्द्र यादव, राकेश तिवारी छोटे, सुरेंद्र निसाद, डा शोयबुल इस्लाम, सुनील मौर्य, बबलू यादव,सुरेंद्र राजभर, चन्द्रशेखर यादव,अनु सिंह, रामशंकर यादव, बिजय चौधरी, पारस चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

