Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: पदाधिकारियों ने बैठक कर सलेमपुर कांग्रेस प्रत्याशी के स्वागत व क्षेत्र भ्रमण की बनाई ये रणनीति


सिकन्दरपुर (बलिया) अखिल भारतीय कांग्रेस के सलेमपुर लोकसभा प्रत्याशी राजेश मिश्र के प्रथम आगमन पर उनके स्वागत तथा क्षेत्र भ्रमण के संबंध मे कांग्रेस के आला पदाधिकारियों ने सिकन्दरपुर विधानसभा मुख्यालय पर 17 अप्रैल दिन वुधवार को एक बैठक कर प्रत्याशी राजेश मिश्र के प्रथम आगमन व क्षेत्र भ्रमण से संबंधित सभी बिंदुओं पर चर्चा कर व कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने हेतु पूरी रणनीति तैयार की गई।
बैठक के उपरांत कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने  जानकारी देते हुए बताया कि सलेमपुर लोक सभा के लिए घोषित कांग्रेस प्रत्याशी डॉ० राजेश मिश्रा 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे आयेंगे, जहां लोकसभा सलेमपुर मे जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया जायेगा, फिर वहाँ से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश मिश्रा नगरा टड़वा-एकइल, लखनापार, सिकन्दरपुर, बहेरी, जनुवान चट्टी, खेजूरी, खड़सरा, सुखपुरा, भैसहा, मिढ्ढ़ा, बेरूआरबारी से कथौवली, मैरीटार, बॉसडीह, जितौरा, केवरा चट्टी, सुरहिया, सहतवार, त्रिकालपुर, आसमान ठोठा चट्टी, पचरूखा व गायघाट होते हुए रेवती पहुचेंगे, 19 अप्रैल की रात्री में सहतवार मे विश्राम करने के बाद 20 अप्रैल दिन शनिवार को सुबह 8 बजे सहतवार से प्रस्थान कर नरायणपुर, हालपुर, मनियर, खरीद, शेखपुर, आदमपुर, सीसोटार, चेतन किशोर हालपुर मनियर से चलकर सिकन्दरपुर, करमौता, रूद्रवार, नवरतपुर, नवानगर, बंसीबाजार, माल्दह, हल्दी रामपुर होते हुए सीयर बाजार में एक कार्यक्रम करने के उपरांत तुतीपार होते हुए सलेमपुर भाटापार रानी के लिए प्रस्थान करेंगें।
इस बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा सिकंदरपुर के पूर्व प्रत्याशी हरिशंकर सिंह, जवाहर चौहान, नियामुल हक, जयराम पांडे, ओंकार मिश्र, राजनाथ पांडे, अजय राय, जयप्रकाश चौधरी, विजेंद्र राय, देवेंद्र पांडे, सिद्धनाथ तिवारी, संतोष चौबे, अमरनाथ राम समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---