Left Post

Type Here to Get Search Results !

सलेमपुर लोकसभा: कांग्रेस प्रत्याशी राजेश मिश्र का इस तिथि को होगा प्रथम आगमन, इन विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा



सिकन्दरपुर (बलिया) कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सच्चिदानन्द तिवारी ने मंगलवार को एक भेटवार्ता मे जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा सलेमपुर लोक सभा के लिए घोषित कांग्रेस प्रत्याशी डॉ० राजेश मिश्रा 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे आयेंगे।
लोकसभा सलेमपुर मे जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया जायेगा फिर वहाँ से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश मिश्रा नगरा टड़वा-एकइल, लखनापार, सिकन्दरपुर, बहेरी, जनुवान चट्टी, खेजूरी, खड़सरा, सुखपुरा, भैसहा, मिढ्ढ़ा, बेरूआरबारी से कथौवली, मैरीटार, बॉसडीह, जितौरा, केवरा चट्टी, सुरहिया, सहतवार, त्रिकालपुर, आसमान ठोठा चट्टी, पचरूखा व गायघाट होते हुए रेवती पहुचेंगे।
19 अप्रैल की रात्री में सहतवार मे विश्राम करने के बाद 20 अप्रैल दिन शनिवार को सुबह 8 बजे सहतवार से प्रस्थान कर नरायणपुर, हालपुर, मनियर, खरीद, शेखपुर, आदमपुर, सीसोटार, चेतन किशोर हालपुर मनियर से चलकर सिकन्दरपुर, करमौता, रूद्रवार, नवरतपुर, नवानगर, बंसीबाजार, माल्दह, हल्दी रामपुर होते हुए सीयर बाजार में एक कार्यक्रम करने के उपरांत तुतीपार होते हुए सलेमपुर भाटापार रानी के लिए प्रस्थान करेंगे, जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने इस अवसर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा का स्वागत करने का आह्वान किया है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---