Left Post

Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश: आखिर कौन हैं बलिया लोकसभा से सुभासपा के उम्मीदवार, एक नजर विनोद तिवारी के सफर पर


सिकन्दरपुर (बलिया) काफी समय पहले से भाजपा व सुभासपा के बीच सीटों को लेकर चल रहा टकराव आखिरकार खत्म हो गया हैं, और सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश की 39 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए है, इसी क्रम में प्रदेश की महत्वपूर्ण सीट व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की धरती बलिया से सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर ने विनोद तिवारी को मैदान में उतारा है आखिर कौन है ये व्यक्ति विनोद तिवारी।

आइए एक नजर डालते हैं विनोद तिवारी के सफर पर-
विनोद तिवारी का जन्म 15 मई 1969 को बलिया जिले मे स्थित ग्राम माधोपुर पोस्ट बांसडीह रोड बलिया उत्तर प्रदेश के एक सम्पन्न परिवार मे हुआ था, पांच भाई व दो बहनों में विनोद तिवारी दूसरे नंबर पर हैं, इनके पिताजी का नाम स्वर्गीय श्री प्रभु नाथ तिवारी व माता जी का नाम राधिका देवी है।
विनोद तिवारी सन 2005 से 2007 तक जिला सहकारी संघ बलिया के चेयरमैन भी रहे हैं, सुभासपा मे सन 2013 से अभी तक विनोद तिवारी प्रदेश महासचिव के पद को सुशोभित कर रहें हैं, सन 2012 के विधानसभा चुनाव में सिकन्दरपुर विधानसभा से सुभासपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं जिसमें इनको लगभग  23000 वोट मिले थे, वही 2017 के चुनाव में भासपा व भाजपा में गठबंधन होने के बाद सिकन्दरपुर से टिकट न मिलने के कारण वह निर्दल प्रत्याशी के रूप में भी चुनाव लड़े पर सफलता हाथ नहीं लगी, जन प्रतिनिधि के रूप में आम लोगों के लिए काम करना इनके परिवार में पहले से ही चलता रहा हैं, उनके बड़े भाई अनिल तिवारी सन 2000 से 2005 तक ग्रामसभा माधोपुर के ग्राम प्रधान रहे वहीं दुबहड़ ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं, इनकी माताजी भी राधिका देवी 2005 से 2010 तक ग्रामसभा माधोपुर के ग्राम प्रधान रह चुकी हैं।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---