बांसडीह (बलिया) बांसडीह तहसील के पीछे भाजपा द्वारा आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से सरकार की उपलब्धियां गिनाईं , तो वहीं सपा बसपा पर जनकर कटाक्ष किया। श्री केशव ने सीधा अखिलेश यादव को कहा कि जो अपने पिता का नही हुआ।चाचा का नही हुआ।वो बुआ का क्या होगा। सपा - बसपा गठबंधन से कुछ नही होना। जो कांग्रेस पचपन साल में नही कर सकी वो भाजपा ने पांच साल में कर दिखाया। डिप्टी सीएम ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री पिछड़ा वर्ग का मिल गया। डिप्टी सीएम पिछड़ा वर्ग का मिल गया। सांसद व प्रत्याशी सलेमपुर का पिछड़ा वर्ग का मिल गया। अब क्या चाहिए। सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ वोट की अपील करते हुए रवींद्र कुशवाह को उन्नीस मई को कमल के फूल पर बटन दबाने को कहा।
मंच से सम्बोधन के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में पाँच साल में जितना विकास हुआ उतना विकास बुआ भतीजे के पंद्रह साल और कांग्रेस के पचपन सालों में प्रदेश व देश नही हुआ।ये परिवार की पार्टी नही है। ये आम कार्यकर्ताओ की पार्टी है।ये पिछड़ा वर्ग सम्मेलन है। आपको गर्व करना चाहिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुसूचित भाइयो का पैर धोकर सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने सबके लिये सबका साथ सबका विकास पर कार्य किया है। सपा बसपा की बैसाखी पर कांग्रेस की सरकार चल रही थी। प्रदेश के किसानों को लूटने का कार्य किया जा रहा था।जो धरती पर पैदा भी नही हुआ था उसके नाम पर भी पिछली भ्र्ष्टाचार में लिप्त सरकारों ने वजीफा में लूटने का कार्य किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बिधानसभा में एक लाख उज्ज्वला योजना के तहत गैस का कनेक्शन दिया।सौभाग्य योजना के तहत हर घर को बिजली दी। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबके बारे में सोचते हैं।और सबके हित का कार्य कर रहे हैं।
सपा बसपा कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये सभी आपके हक का पैसा खा जाते हैं।और हमारे प्रधानमंत्री किसी भी भ्रष्टाचारी को खाने नही देते हैं।इसलिये सारी पार्टियों के नेता एक साथ मिलकर नरेंद्र मोदी को हराने के लिये तुले हुए हैं।हम लोग गोली का जबाब गोला से देना जानते हैं।पाँच साल में देश पचास साल से आगे का विकास कर गया है।गठबन्धन के पास जातीय समीकरण है और हमारे पास मोदी समीकरण है।मोदी है तो मुमकिन हैं।गठबंधन वाले चाहते हैं कि मोदी को रोक लेगे तो ये मुगालते में न रहे।ये सपा बसपा कांग्रेस भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना जानते हैं। कोई भी कड़े फैसले लेने में मोदी नही हिचकते है।उन्होंने कहा कि जिस पिता को पुत्र पर बिसवास नही । और जिस पुत्र को अपने पिता का सम्मान करना नही आता तो सोच लीजिये जो अपने पिता के नही हुए वे बुआ के क्या होंगे।ये आपको सोचने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि जो लोग पैसा देकर टिकट लाएगा वह आपका बिकास नही करेगा वह अपना बिकास करेगा। आज दुनिया के अंदर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी हैं।काग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ है। जब देश के लोगो ने जब सत्ता से कांग्रेस को खदेड़ा तो तो उनके नेताओ को धर्म स्थल याद आने लगा। सोनिया के बेटे को प्रधानमंत्री बनाने के लिये ये सपा बसपा के लोग एकत्र होंगे। मैं तो कहता हूं कि भाजपा की सरकार उत्तरप्रदेश में 2022 तक है तो बूथ का कार्यकर्ता भी अपने को डिप्टी सीएम से कम न समझे, पिछड़ा सम्मेलन को संबोधित करने वालो में मुख्य रूप से सांसद रविन्द्र कुशवाहा, विधायक सुरेंद्र सिंह, संजय यादव, धनन्जय यादव, काली प्रसाद, केतकी सिंह, बबन सिंह रघुबंशी, भगवान पाठक, राजधारी सिंह, लक्ष्मण दुबे, कनक पांडेय, मन्टन वर्मा, प्रतुल कुमार ओझा, डा डी के शुक्ला आदि रहे, इस सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे तथा संचालन माधव प्रसाद ने किया।
मंच से उतरते ही मीडिया से मुखातिब होते हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि गठबंधन के साथ हम चार सौ से अधिक सीटें जीत रहे हैं। माननीय नरेन्द्र मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।भ्रष्टाचार से मुक्त , आतंकवाद से मुक्त, विकास युक्त भारत बनेगा। यह मुझे विश्वास है।जनता का समर्थन है। आजम खां द्वारा जया प्रदा के अभद्र टिप्पणी पर कार्रवाई के सवाल पर कहा कि मुलायम सिंह को शीर्ष नेतृत्व से अखिलेश ने पहले ही हटा दिया है। अखिलेश / मायावती को सफाई देना चाहिए, कि एक महिला का इस प्रकार से अभद्र शब्दों में अगर सपा इतने बड़े नेता ने इस प्रकार आचरण किया है तो वह नारी का विरोधी भी है।और यहाँ नारी का अपमान करने वाला विषय भी है।उसमें मुकदमा दर्ज हुआ है, करवाई जो होनी है हो भी रही है।लेकिन हम चुनाव आयोग से आग्रह करते हैं कि ऐसे लोगों तो चुनाव लड़ने से रोक लगनी चाहिए। सूबे सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर अलग से चुनाव लड़ सकते हैं के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि मुझे लगता है ओमप्रकाश साथ थे, साथ रहेंगे।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय




