बांसडीह (बलिया) विद्युत चिंगारी से लगी आग से बांसडीह कोतवाली के दो गावो मे लाखों का गेहूँ जल कर स्वाहा खरौनी गांव मे भी खेत में जा रहे विद्युत तार के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेंहू के खेत में खड़ी फसल में डेढ दर्जन किसानों के बीस एकड गेहूँ की फसल जलकर राख हो गई। दोपहर बाद आई बिजली में ग्यारह हजार के तार से निकली चिंगारी से राजकिशोर सिंह के खेत में आग लगी और पच्छुआ हवा ने उसे और शह दे दिया देखते ही देखते आग इस खेत से उस खेत में पकड़ने लगा, इस आग में आनंद सिंह, हरेराम सिंह, लक्ष्मण विंद, रविंद्र सिंह, काली प्रसाद सिंह, वशिष्ठ सिंह, शिवकुमार सहित दर्जनों किसानों के खेत मे सबकुछ तैयार लेकिन जलकर स्वाहा हो गया ग्रामीणों ने चारफ से जूट कर ट्यूबवेल चला कर अपने अपने खेतो की फसल को जलने से रोकने का अथक प्रयास किया लेकिन सब कुछ जल कर राखड हो गया ।मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडी से आग पर काबू पाया जा सका।
क्षेत्र के मझोस खुर्द में खेत में गेहूं की फसल काट कर रखा गया था जहां दोपहर आई विजली की चिंगारी से मोहन वर्मा, मूटूर वर्मा का एक एकड़ गेहूँ जल कर स्वाहा हो गया।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

