Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: पुलिस ने की वाहनों की सघन जाँच, बनी हड़कंप की स्थिति


बांसडीह (बलिया) लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बाँसडीह चौराहा पर कोतवाली पुलिस ने की वाहनों की सघन जाँच की गई। वही किसी भी गाड़ियों पर झंडा बैनर भी चेक किया गया कि कोई भी आदर्श आचार संहिता का उलघ्नन न होने पाए। बांसडीह सप्तर्षि चौराहे  पर बुधवार को बांसडीह पुलिस पूरे एक्शन में दिखी।
चार पहिया वाहनों पर से काले शीशे उतरवाया गया, सभी गाड़ियों की डिग्गी की भी जांच की गई, तो वहीं दो पहिया वाहनों के कागजात 
और डिग्गी की तलाशी ली गई।लगभग 6500 रुपया गाड़ियों से जुर्माने के रूप में वसूल किया गया। इस तरह हुए चेकिंग से हड़कम्प की स्थिति बनी रही।इंस्पेक्टर गगनराज सिंह ने बताया कि आगामी 19 मई को होने वाले मतदान को लेकर तथा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में यह कार्यवाही अनवरत चलती रहेगी।
चेकिंग में एस आई कमला यादव, रविन्द्र कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, भोला यादव आदि रहे।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---