सिकन्दरपुर (बलिया) गर्मी का मौसम आते ही एक तरफ जहां सैकड़ों घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है वहीं कुछ लोग पानी सप्लाई के पानी का खुलेआम कारोबार कर रहे हैं नगर में 50 से ज्यादा जगहों पर (केन 20 लीटर का डब्बा) में भर कर पीने का पानी बेचा जा रहा है। ज्यादातर कारोबारी बिना अनुमति के ही सप्लाई के पानी का इस्तेमाल इस धंधे में खुब कर रहे हैं, पर सब कुछ की जानकारी होने के बावजूद भी आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर ऐसे कारोबारियों पर शिकंजा कसने का नाम तक नहीं ले रहा है।
अनुमान के मुताबिक नगर में प्रतिदिन हजारों की संख्या मे केन बिकता है, आम लोगों की शिकायत है कि सप्लाई के पानी का इस्तेमाल केन भरने के लिए किया जा रहा है इसके कारण बहुत से घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है, नगर के आधा दर्जन से ज्यादा वार्डों में यह काम खुलेआम हो रहा है, ज्ञात हो कि सप्लाई के पानी का व्यवसायिक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता अगर किया जाता है तो वह कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है मगर सब कुछ की जानकारी रखने के बावजूद भी पानी का कारोबार करने वालों के खिलाफ नगर पंचायत द्वारा कोई कार्यवाही न किया जाना ये प्रकरण नगर में चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है तथा इसके आगे पीछे के कारणों पर मंथन शुरू हो गया है, सप्लाई के पानी का व्यवसायिक प्रयोग प्रतिबंधित है घरों में अधिकतम आधे इंच की पाइप लगाई जा सकती है मोटर लगाकर सप्लाई का पानी टंकी में जमा नहीं किया जा सकता है, मोटर के कारण पानी का प्रेशर कम हो जाता है और जिनका घर दूर है वहां पानी नहीं पहुंच सकता सप्लाई के पानी केन स्टोर करने के बाद उसे टंकी तक पहुंचने की छूट है।
रिपोर्ट- पीएमए

