Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: आदर्श नगर पंचायत की इस उदासीनता को लेकर आवासीय लोगों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ये ज्ञापन


सिकन्दरपुर (बलिया) गली, मोहल्ले, नगर व पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान के तहत लाखों करोड़ों रुपए केंद्र व राज्य सरकार खर्च कर रही है, जिससे स्वच्छ भारत के साथ साथ स्वस्थ भारत का भी निर्माण हो सके पर ठीक इसके उलट आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर की उदासीनता के चलते नगर के कई हिस्सों में  नालियों का पानी खुलेआम रोड पर बह रहा है, जिससे संक्रमण जैसी बीमारियों का भी खतरा स्थानीय लोगों पर मंडरा रहा है, वहीं यहां के आवासीय लोग गंदे नाली के फैले पानी के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श नगर पंचायत के अंतर्गत मोहल्ला डोमनपुरा के वार्ड नंबर सात, ग्यारह और चौदह मे नालियों का पानी रोड के ऊपर बह रहा है, इस संबंध मे मोहल्ला डोमनपुरा निवासी पिंटू पाठक ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में कई बार नगर चेयरमैन रविंद्र वर्मा व इन वार्डो से संबंधित सभासदों को भी इस बाबत समय समय पर जानकारी दी गई पर अभी तक इसका पूर्ण रूप से कोई निदान नहीं हो पाया, अंततः मजबूर होकर मोहल्ला डोमनपूरा के आवासीय लोगों ने बुधवार को उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव को एक ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में बताया गया है कि सार्वजनिक रूप से कस्बा के लोगों का पानी माली गढ़ही  में जाकर गिरता था जिसे नगर के ही कुछ अवांछित तत्वों द्वारा उक्त पानी को बंद कर दिया गया तथा मिट्टी पाट कर गड़ही का स्वरूप बदला जा रहा है, उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में आवासीय लोगों ने मांग की है कि मौजा तड़सरा, जमीन तड़सरा, डोमनपूरा स्थित पोखरी को अतिक्रमण मुक्त करते हुए व जन समस्याओं को देखते हुए पानी बहाव पूर्व की स्थिति में कायम रखने की मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से विनोद पांडे, ओम जी, छोटेलाल, रामचन्द्र प्रसाद, पिन्टू पाठक, अशोक कुमार गुप्ता, अशोक प्रजापति, संकटमोचन मिश्र, संतोष सोनी, अवधेश सोनी, कृष्णा सोनी, अच्छेलाल सोनी, रमाशंकर प्रसाद, मुन्नी देवी व श्रवण गुप्ता आदि लोग मौजूद रहें।

रिपोर्ट- अजय तिवारी, विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---