सिकंदरपुर (बलिया) शुक्रवार की शाम पुलिस चौकी सिकंदरपुर के प्रांगण में दुर्गा पुजा व दशहरा के मद्देनज़र पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई, जिसमे सभी कमेटियों के लोगों ने अपने आयोजनों से संबंधित परेशानियों व उसके निराकरण के लिए अपने विचारों को सबको सामने रखा, पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी विजय प्रताप यादव ने कहा कि आगामी दशहरा के मद्देनज़र नगर के सभी कमेटी के लोग असामाजिक तत्वों से सावधान रहे, मेले और पूजा पंडाल में किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार की कोई भी अव्यवस्था फैलाने की मंशा की खबर पुलिस प्रशासन को तत्काल दे, पुलिस हमेशा शांति व्यवस्था के प्रति ईमानदारी से आपके साथ रहेगीं।
सभी कमेटी के लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर अनिलचंद तिवारी ने कहा कि हर कमेटी के लोग जुलूस और पुजा पंडालों मे गैर व अनजान लोगों को न घुसने दे, अगर कोई व्यक्ति जोर जबर्दस्ती करता है तो प्रशासन को तुरंत बताये, खास़कर शराब पीकर जुलूस मे हो हल्ला करने वालों को चिन्हित कर पुलिस को जरूर बताये, किसी भी प्रकार का कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें, आगे कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा चाहे वो किसी भी धर्म या संप्रदाय का हो माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो पुलिस प्रशासन उसके साथ सख्ती के साथ निपटेगा।
इस बैठक मे मुख्य रूप से क्षेत्राधिकारी विजय प्रताप यादव, थानाध्यक्ष अनिलचंद तिवारी, चौकी प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय, प्रमोद गुप्ता, रंजीत राय, वैजनाथ पाण्डेय, संजय जायसवाल, भीष्म चौधरी, राहुल गुप्ता, विमलेश राय, विनीत पाण्डेय, रजनीश राय, चंदेश्वर वर्मा, मिठाई लाल राजभर, हाफिज इलियास,एनुल हक मास्टर आदि लोग मौजूद रहे।

