सिकंदरपुर (बलिया) आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर द्वारा पॉलिथीन बंदी के बाद भी बाजार मे लगातार पालथीन का उपयोग कर रहे व्यापारियों व खुदरा दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की दोपहर दुकानदारों से 78000 रुपये जुर्माना शुल्क वसूला गया।
इस बाबत जब नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी संजय राव से फोन पर जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की सरकार के मंशा के अनुसार लगातार चेतावनी देने के बाद भी बाजार के लोग पॉलिथीन का उपयोग कर रहे थे, जबकि प्रदेश सरकार का सख्त निर्देश है कि पॉलिथीन का उपयोग न किया जाए, इसी के तहत ये कार्यवाही की गई है।
इस दौरान अताउल्ला खान, छोटेलाल खरवार, सुनील वर्मा, पवन वर्मा, इसरार अंसारी, राजन वर्मा, हजारी पांडेय आदि लोग मौजूद थे।

