सिकंदरपुर (बलिया) सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय प्रबंधक सभा की बैठक गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के प्रांगण में रविवार को हुई, जिसमें विद्यालय के सम्मान की पुर्नबहाली व अधिकारों की रक्षा अधिकारों में हुई कटौती की वापसी को लेकर विभिन्न वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद भी प्रबंधकों के अधिकारों को बहाल नहीं किया जा रहा है जिसके लिए प्रबंधक अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं, जरूरत पड़ी तो उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक अपने हक के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर अपना मांग पत्र सोपेगा अगर उसके बाद भी अधिकारों की बहाली नहीं की गई तो बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजधारी पूर्व विधायक भोला पांडेय अनूप हेमकर विनोद सिंह अवध बिहारी चौबे अशोक पाठक मुन्ना सिंह भुनेश्वर चौधरी बच्चा राय दिनेश सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता संजय कुमार सिंह तथा संचालन नरेंद्र श्रीवास्तव ने ने किया। आभार प्रकट गांधी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरविंद कुमार राय ने किया।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

