Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: संविदा विद्युतकर्मियों ने काली पट्टी बाधकर किया विरोध प्रदर्शन


सिकन्दरपुर (बलिया)  विद्युत उपखंड सिकंदरपुर 33/11 पर संविदा पर तैनात कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन किया, तैनात संविदा कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें मानदेय ₹11000 के हिसाब से तय हुआ था जो कि फिलहाल में ₹3000 महीने मिलते हैं, उसके बावजूद भी उनकी बकाया राशि मई माह से बाकी है जिसे लेकर उन्होंने अपने उपखंड अधिकारी आर के भारती, जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी को पत्र देकर उनके समक्ष अपनी मांगों को रखा है, संविदा कर्मचारियों का कहना है कि हमें परिचय पत्र, आरटीजीएस, ईपीएफ खाता, आदि सुविधाएं दी जाए हमारी मांगों को नहीं पूरा किया गया तो हम लोग कार्य बहिष्कार भी कर सकते हैं, इस मौके पर राजेश कुमार, उमेश चंद्र, इकबाल अहमद, योगेश कुमार, रामा शंकर प्रजापति, उमेश कुमार यादव, ऋषि कांत, जितेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---