Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: बिजली उपभोक्ताओं ने बीच सड़क पर बैठकर दिया विभाग के खिलाफ धरना


बांसडीह (बलिया) आये दिन जजर्र हो चुके और प्रत्येक दिन टूट रहे तारो से निजात पाने को लेकर आज भाजपा नेता और बड़ी बाजार के  कारोबारियों ने  सुबह 10 बजे से आयोजित प्रदर्शन में वयापरियो और बिजली उपभोक्ताओं ने बाजार जाने वाली सड़क पर बैठकर धरना दिया, बिजली विभाग की उदासीनता को लेकर जमकर नारेबाजी भी की।
बताते चले कि नगर पंचायत में विधुत खम्भो पर लगे जर्जर तारो के कारण बहुत बड़ी दुर्घटना होने से रोज बच जाता है तारो को लेकर कई बार विभाग को अवगत कराया गया लेकिन विभाग उदासीन बना हुआ है जिनको लेकर आज भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व बिजली उपभोक्ता धरने पर बैठे।आयोजित धरना को सम्बोधित करते हुये भाजपा नेता प्रतुल कुंमार ओझा ने कहा कि सरकार की छवि को कुछ अधिकारी धूमिल कर रहे है जानबूझ कर समस्या पैदा कर सरकार के कार्यो में रोड़े अटका रहे है जिसे कत्तई बर्दाशत नही किया जायेगा। युवा वयापार मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर ने कहा अगर जल्द ही बिजली के तार और खम्भे नही बदले गये तो व्यापारी बांसडीह बंद रखेंगे। धरना स्थल पर तहसीलदार बांसडीह और प्रभारी निरीक्षक सजंय त्रिपाठी पहुँचकर धरना दे रहे लोगो से उनकी समस्या को जाना और इसे जायज बताते हुये तत्काल करवाई किये जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मनोज साहू अमरनाथ पांडेय,मुनजी कुमार,राजकुमार गुप्ता,कादिर शाह, राहुल गुप्ता, अमित यादव,राजेश प्रजापति, शत्रुघ्न वर्मा, हरेकृष्ण वर्मा, मनोज चौरसिया, सूर्या सिंह, मनीष जयसवाल, गोलु गुप्ता व विजय गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---