Left Post

Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश: जेई की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा पार्षद के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज


वाराणसी (ब्यूरो) लक्सा थाना अंतर्गत भाजपा पार्षद लक्की वर्मा द्वारा क्षेत्र में बजबजाये सीवर की समस्या को लेकर कई बार जल संस्थान में सूचना दी गई जल कल के जे ई गोविंद कुमार द्वारा पार्षद के शिकायत को हर बार अनदेखी किया गया कई बार पार्षद धरने पर भी बैठे पर नहीं हुई सुनवाई आज दिनांक 7 अक्टूबर 2018 दिन रविवार को जेई गोविंद कुमार को मौके पर सीवर समस्या दिखाने के लिए पार्षद लकी वर्मा ने बुलाया काफी फोन के बाद मौके पर पहुंचे गोविंद कुमार लक्की वर्मा को अशब्द कहने लगे लकी वर्मा द्वारा अपनी बात कहने के पहले ही गोविंद कुमार वहां लक्की वर्मा को गाली गलौज देते हुए देख लेने की धमकी भी दी जेई के इस व्यवहार से लक्की वर्मा और उनके साथ क्षेत्रीय जनता लक्सा थाने पर जेई गोविंद कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने हेतु 2 घंटे एड़ी चोटी एक करते रहे पर नहीं हुआ मुकदमा दर्ज मौके की गंभीरता देखते हुए भाजपा के कई पार्षद व नेता पहुंचे पर यह देखे सुशासन, पुलिस ने पार्षद के पहले ही जेई गोविंद कुमार  की तहरीर पर पर उल्टे पार्षद लक्की वर्मा के खिलाफ धारा 323, 342, 353, 504 में मुकदमा लिख दिया और अधिकारी पार्षद का केवल बयान लेते रहे काफी हंगामा के बाद थाने पर पहुंचे सीओ दशाश्मेधअभिनव यादव ने  मुकदमा  दर्ज करने का आदेश दिया।

वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---