Left Post

Type Here to Get Search Results !

ओबीसी कोटे में एमबीसी कोटा देने के लिये अखिल भारतीय तेली वैश्य समाज द्वारा तीसरे दिन भी उपवास जारी



टूटी दलोंं की बाध्यता समर्थन देने पहुंचे तमाम राजनीतिक दलों के पदाधिकारी

वाराणसी (ब्यूरो)  पिछड़ा वर्ग के अंदर अति पिछड़ा वर्ग (मोस्ट बैकवर्ड क्लास यानि एमबीसी) के लोगों को विशेष कोटा देने को लेकर अखिल भारतीय तेली वैश्य समाज द्वारा रविवार को राजातालाब तहसील मुख्यालय पर तीसरे दिन भी उपवास किया।
सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी मिले 70 वर्ष बीत जाने के बाद भी अति पिछड़े वर्ग में आने वाली जातियों के लोग सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, राजनैतिक क्षेत्र में पिछड़े हुए हैं। जिससे वे अपनी बुनियादी आवश्यक्ताओं को भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। वे राष्ट्र की मुख्य धारा से कटकर हासिए पर आ चुके हैं। राजनैतिक दल सिर्फ उनको वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल करते हैं।
विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने दिया समर्थन हुई सभा में वक्ताओं ने कहां की अति पिछड़े के लिए आरक्षण का अधिकार न्याय व सम्मान दिलाकर बहुमुखी विकास करने के लिए दृढ़ संकल्पित है, इस दौरान शिव कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अआबिद शेख, कृष्ण बाबू गुप्ता अपना दल के प्रदेश सचिव युवा मंच पंकज सेठ राजा हाशमी, मौलिक अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, मनीष कुमार अखिल भारतीय तेली महासभा के संयोजक डा यशवंत गुप्ता, शिवानंद सिंह, नंदू गुप्ता, मनीष कुमार, सुफियान अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---