Left Post

Type Here to Get Search Results !

रतसर: दुर्गा पूजा व दशहरा के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, अव्यवस्थाओं व निराकरण के बारे मे हुई चर्चा



रतसर (बलिया)  स्थानीय क्षेत्र के पुलिस चौकी रतसर के प्रांगण में रविवार शाम दुर्गा पूजा व दशहरा के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष गड़वार राम सिंह व चौकी प्रभारी रतसर देवेंद्र नाथ दुबे ने समस्त दुर्गा पुजा के आयोजकों से दुर्गा पुजा व विसर्जन के दौरान होने वाली अव्यवस्थाओं व उसके निराकरण के बारे मे विस्तार से चर्चा किया, पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राम सिंह ने आगामी दुर्गा पूजा दशहरा में सभी कमेटी को निर्देशित किया कि सभी कमेटी शासन द्वारा निर्देशित नियमों का ईमानदारी से पालन करें, उन्होंने सभी आयोजनकर्ताओं से कहा कि आयोजन से संबंधित सभी फार्म भरकर शासन द्वारा परमिशन लेना अति आवश्यक है, आगे कहा कि सभी कमेटी अपने कार्यकर्ताओं की सूची मोबाइल नंबर के साथ पुलिस चौकी पर उपलब्ध करा दें ताकि पुलिस और आयोजन मंडल के बीच आपसी सामन्जस्य बना रहे।

चौकी प्रभारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दुर्गा पूजा व दशहरा के मद्देनजर सभी कमेटी के लोग असामाजिक तत्वों से सावधान रहें व पुजा पंडाल मे अश्लील गाने न बजने दे, किसी भी तरह का अफवाह न फैलाये न अफवाहों पर ध्यान दे, मेले और पूजा पंडाल में किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार की कोई भी अव्यवस्था फैलाने की मंसा की खबर पुलिस प्रशासन को तत्काल दें, पुलिस हमेशा शांति व्यवस्था के प्रति ईमानदारी से आपके साथ रहेगी, कमेटी के लोग जुलूस पूजा पंडाल में गैर व अनजान लोगों को न घुसने दे अगर कोई व्यक्ति किसी तरह की जोर जबरदस्ती करें, शराब पीकर जलूस में हो हल्ला करें, कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने का प्रयास करें, कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस को बताएं, ऐसे असामाजिक व्यक्तियों के साथ पुलिस प्रशासन सख्ती के साथ निपटेगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष गड़वार राम सिंह, चौकी प्रभारी रतसर देवेंद्र नाथ दुबे, देवानंद सिंह, एडवोकेट विनय शंकर सिंह, नन्दू सिंह, मदन राजभर पूर्व प्रधान रतसर, उमेश सिंह, गोपाल जी पांडे ,अशोक पांडे, ओम प्रकाश शर्मा, राधेश्याम सोनी, शिव कुमार, रामबाबू ,महेंद्र चौहान प्रधान अभई पुर, कामता सिंह धनौती धूरा, धर्मराज चौहान, राम अवतार चौहान, काशमुल अनवर, मेराज,शहीद, सनी दयाल यादव व शिवजी राजभर आदि लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---