Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: जमीनी विवाद में जमकर चटकी लाठियां, चले ईट पत्थर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


सिकंदरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र सिकन्दरपुर अंतर्गत गोसाईपुर गांव में मंगलवार की दोपहर दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर लाठियां चटकी और ईट पत्थर भी चले, इस मारपीट में तीन लोग रजिन्द्र राम 60 वर्ष पुत्र सुरत राम, भोला राम 56 वर्ष पुत्र सुरत राम, कंचन 21 वर्ष पुत्री भोला राम गंभीर रूप से घायल हो गई, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी 100 नंबर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र राम अपनी विरासती जमीन में मां सती भगवती के पूजा पाठ हेतु साफ सफाई कर रहा था इसी बीच विश्वकर्मा राम पुत्र साम्या राम, जवाहर राम पुत्र अदालत राम, विसर्जन राम पुत्र जवाहर राम, भवानी राम पुत्र जगजीवन राम व दिग्विजय राम पुत्र लखन राम मौके पर पहुंच कर कहने लगे की ये हमारी जमीन है तुम यहा पर साफ सफाई क्यो कर रहे हो, इसी बात को लेकर दोनो पक्षों मे बहस होने लगी देखते ही देखते ये बहस अचानक मारपीट मे तब्दील हो गई, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस मारपीट मे विश्वकर्मा राम के पक्ष ने रजिन्द्र राम पक्ष पर जमकर लाठियां व ईट पत्थर बरसाये, घटना की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिलचंद तिवारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच कर पीड़ितों का हाल जाना व इस मामले की जांच मे लग गये, खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---