Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: सांप के काटने से 65 वर्षीय महिला की हुई मौत


सिकंदरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र सिकंदरपुर के ग्रामसभा कोथ अंतर्गत सबदरा गांव में सोमवार की रात लगभग 8 बजे घर के महिला द्वारा घर का दरवाजा बंद करते समय दरवाजों के दोनों पल्ले के बीच सांप के फस जाने पर सांप ने लालमुनी उम्र 65 वर्ष पति स्वर्गीय चंद्रमा राजभर को डस लिया, आनन-फानन में गांव और घर के लोग उक्त महिला को लेकर सती माई के स्थान पर पहुंचे लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था सती मां के मंदिर पर पहुंचने के बाद वहां के लोगों ने बताया कि लालमुनी की मौत पहले ही हो चुकी है उसके बाद परिवार के लोग उक्त महिला का शव को लेकर गांव चले आए, फिर डॉक्टर को भी दिखाया पर डॉक्टर ने भी लालमुनी की मौत की पुष्टि कर दी।

गांव के लोगों का कहना है कि जिस समय सांप ने लालमुनि को काटा उसके थोड़ी देर बाद ही सांप भी मर गया, उक्त महिला के परिवार मे दो बेटे है  जो बाहर रहते है, शव को फिलहाल बर्फ पर रखा गया है, बेटों के आने के बाद उक्त महिला का अंतिम संस्कार वुधवार को होगा, महिला के मौत के बाद पुरें गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---