सिकन्दरपुर (बलिया) वैसे तो हर एक व्यक्ति इस समाज के अंदर जी रहा है पर समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा किसी किसी व्यक्ति के अंदर ही पाया जाता है वैसे यह भी कहा जाता है कि आज के जमाने में कोई गरीबों, असहायों की मदद करने वाले लोग बहुत कम ही मिलते है और ऐसे ही लोगों को इंसान के रूप मे भगवान कहा जाता है, आज के जमाने में एक तरफ जहां पर डॉक्टर महंगी से महंगी फीस चार्ज करते हैं बिना फीस लिए किसी मरीज को छूते भी नहीं ऐसे माहौल में एक ऐसा डॉ जो बिना फीस के ही गरीब व असहायों की पूरे पितृपक्ष निःशुल्क सेवा करता रहा।
जी हा हम बात कर रहे है सिकन्दरपुर सरकारी हास्पिटल के सामने पुजा मेडिकल पर अपनी सेवाएं देने वाले जनरल फिजीशियन एण्ड सर्जन डॉ आशुतोष गुप्ता की, बताते चले कि डॉ आशुतोष गुप्ता ने पूरे पितृपक्ष के दौरान किसी भी मरीज से किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क नही लिया बल्कि निःशुल्क उनकी सेवा की, इस पितृपक्ष के दौरान तकरीबन 150 से 200 मरीजों को यह लाभ मिला, इस बारे मे जब डॉ आशुतोष गुप्ता से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मै आज जो कुछ भी हूँ अपने पितरो के वजह से ही हूँ, मरीजों के प्रति मेरा सेवाभाव निरंतर आगे भी जारी रहेगा, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की कोई भी गरीब व असहाय मरीज रोजाना सुबह 8 वजे से दोपहर 2 वजे तक पुजा मेडिकल हास्पिटल रोड सिकन्दरपुर व दोपहर 3 वजे से रात 9 वजे तक संजीवनी क्लिनिक, मनियर रोड, सिकन्दरपुर मे स्वास्थ्य संबंधित परेशानियो के लिये मुझसे कभी भी मिल सकता है, मै गरीब मरीजों के फीस माफी एवं उचित सहयोग व सहायता करने के लिए सदैव वचनबद्ध हूँ, डॉ आशुतोष गुप्ता के द्वारा जनहित व समाजहित मे लगातार किये जा रहे कार्यो की चर्चा पूरे नगर मे व्याप्त है।
रिपोर्ट- ब्लॉक संवाददाता सर्वेश कुमार

