Left Post

Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश: बाइक की डिग्गी से चोरों ने उड़ाये एक लाख रुपए


वाराणसी (ब्यूरो) बड़ागांव थानाक्षेत्र के बलुआ गांव निवासी सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार शशिकांत सिंह की बाईक की डिग्गी से कल शाम चोरों ने एक लाख नगद सहित जरूरी कागजात उड़ा दिये । काफी तलाश के बाद भुक्तभोगी ने आज स्थानीय पुलिस को घटना की लिखित तहरीर दी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
गुरुवार की शाम ४ बजे कोटेदार स्टेट बैंक शाखा बड़ागॉव से एक लाख रूपये निकालकर अपने बाईक की डिग्गी के अंदर रखे गये बैग में पैसे को रखकर गांगकला खुर्द स्थित एफ सी आई गोदाम पर पुर्ति निरीक्षक से मिलने के लिये बाहर बाईक खड़ी कर गोदाम के अंदर चला गया दस मिनट बाद वापस लौटकर देखा तो बाईक की डिग्गी खुली थी और उसमें रखा बैग गायब था बैग में रूपयों के अलावा बैंकों कै तीन पासबुक ,दो चेकबुक ,सहित जरूरी कागजात थे । काफी खोजबीन के बाद दुकानदार ने  घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---