Left Post

Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश: अर्न्तराज्यीय मोटर साईकिल चोरों का सरगना अपने चार साथियों सहित गिरफ्तार


वाराणसी (ब्यूरो) -  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर में हो रहे मोटर साईकिल चोरी की घटनाओं के अंकुश लगाने हेतु क्राइम ब्रान्च को निर्देशित किया गया था । मोटर साईकिल चोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज पुलिस अधीक्षक नगर  दिनेश सिंह व पुलिस अधीक्षक अपराध ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद की टीम को अर्न्तराज्यीय मोटर साईकिल चोरों के गिरोह का सरगना अपने चार साथियों सहित गिरफ्तार करने में अहम सफलता प्राप्त हुई। और उनके कब्जे 19 अदद चोरी की मोटर साईकिलें बरामद किया गया है ।    
क्राइम ब्रान्च प्रभारी विक्रम सिंह मय फोर्स वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों के तलाश में गिलट बाजार तिराहा के पास पर मौजूद थे कि प्रभारी निरीक्षक थाना शिवपुर विजय बहादुर सिंह मय फोर्स देखभाल बिनावर क्षेत्र तरना तिराहे की ओर से आ रहे थे, मुलाकात हो गई और शहर में हो रहे मोटर साईकिल चोरी, अपराध व अपराधियों के बारे में चर्चा हो रही थी कि इसी बीच उ.नि. सदानन्द राय प्र. चौकी कचहरी व उ.नि. संजीत बहादुर सिंह प्र. चौकी जिला जेल मय फोर्स आ गये तभी मुखबीर खास द्वारा प्रभारी क्राइम ब्रान्च विक्रम सिंह को  सूचना मिली कि शहर में हो रही मोटर साईकिल चोरी करने वाले गिरोह के चार लड़के जो मोटर साईकिल चोर है, चोरी की मोटर साईकिल लेकर शिवपुर रेलवे क्रासिंग के पास भवानीपुर मोड़ के पास खड़े है। सूचना पर विश्वास करके हम पुलिस बल अलग-अलग टीम बनाकर घेरा बनाते हुए आगे बढ़ते हुए भवानीपुर मोड़ के पास पहुचें कि संदेह होने पर चारों लड़के अपनी-अपनी मोटर साईकिलें स्टार्ट कर भागने का प्रयास किये कि हम पुलिस बल द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो ने अपना नाम क्रमशः शिवम, अखिलेश, करन व सुजीत बताया। पकड़े गये अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग कई माह से बनारस शहर में मोटर साईकिल चोरी की घटना को अंजाम देते आ रहे है आज हम लोग चोरी के इन चार मोटर साईकिलों को ठिकाने लगाने जा रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया । चारों अभियुक्तों के निशानदेही पर काशीराम आवास के पास अलग-अलग ब्लाक से चोरी की 12 मोटर साईकिलें तथा चोरी की 03 मोटर साईकिलें मिनी स्टेडियम शिवपुर के पास से बरामद किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-

1. शिवम सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी जगापुर, थाना जलालपुर, जनपद- जौनपुर ।
2. अखिलेश यादव पुत्र विन्ध्याचल यादव निवासी खुलासपुर, थाना करंडा, गाजीपुर ।
3. करन सिंह उर्फ बीरू पुत्र दिनेश सिंह निवासी जेऊरी थाना सैय्यदराजा, चंदौली ।
4. सुजीत कुमार सिंह पुत्र नंदलाल सिंह निवासी 13/119 आशापुर, थाना सारनाथ, वाराणसी ।

पूछताछ का विवरण-

पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम लोग उदय प्रताप कालेज वाराणसी में हास्टल में रह कर पढ़ाई कर रहे है । अपने व अपनी गर्लफ्रेन्ड का शौक पुरा करने के लिए विभिन्न स्थानों से मोटर साईकिल चोरी कर उन्हें बिहार, चन्दौली, मीरजापुर, गाजीपुर आदि विभिन्न जिलों में औने-पौने दाम में बेचकर पैसा कमाते है तथा किसी को शंका न हो इसलिए चोरी की मोटर साईकिलें लगभग रोज स्थान बदल-बदल कर इधर-उधर खड़ा कर देते है और जैसे ही ग्राहक सेट हो जाता है,उसे बेच देते है । यह काम हम लोग काफी दिनों से कर रहे है हम लोगों को याद नही है कि कहां कहां से चोरी किये है । ज्यादातर कचहरी, भोजुबीर, गिलटबाजार, बिगबाजार आदि स्थानों से चोरी किये है । जब भी हम लोग पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पकड़े जाते है तो यू. पी. कालेज का पहचान पत्र दिखा कर छुट जाते है  यदि कभी पब्लिक शक होने पर पकड़ लेती है तो कालेज के कई लड़कों को बुलाकर हंगामा कर भाग जाते है । हम लोगों ने मोटर साईकिल बेचकर उन पैसों से बिहार से दो पिस्टल भी खरीद कर लाये थे जो हमारे दोस्त के पास है । उसी पिस्टल से यू.पी. कालेज के अंदर डेयरी फार्म के गार्ड को हम लोगों के दोस्त ने मई के महीने में रात में हल्का विवाद होने पर गोली मार दिया था हालाकि गार्ड बच गया था।  हम लोग एक साथ मिलकर चोरी करते है और मोटर साईकिल बेचने पर जो पैसा मिलता है उसे आपस में बांट लेते है और महंगे कपड़े, जुते और गर्लफ्रेंण्ड के लिए गिफ्ट भी खरीदते है ।

बरामदगी का विवरण

1. 02 अदद चोरी की बुलेट मोटर साईकिल वरंग काला।
2. 04 अदद चोरी के पैंशन प्रो हीरो मोटर साईकिल ।
3. 02 अदद एल. एम. एल. फ्रीडम  मोटर साईकिल ।
4. 01 अदद टी.वी.एस. अपाचे मोटर साईकिल ।
5. 03 अदद होण्डा साईन मोटर साईकिल वरंग काला ।
6. 02 अदद होरो होण्डा सी.डी. डीलक्स  मोटर साईकिल ।
7. 01 अदद सुपर स्पेलेण्डर  होरो  मोटर साईकिल ।
8. 01 अदद ईग्नाइटर हीरो मोटर साईकिल ।
9. 01 अदद टी.वी.एस. विक्टर मोटर साईकिल ।
10. 02 अदद होरो होण्डा स्पेलेण्डर  मोटर साईकिल ।
11. 02 अदद मोबाइल विभिन्न कंपनियों के ।

आपराधिक इतिहास-

1. मु.अ.सं.-661/18 धारा-41/411/414 भादवि थाना-शिवपुर,जनपद-वाराणसी ।
2. मु.अ.सं.-834/18 धारा-379 भादवि थाना-कैंट,जनपद-वाराणसी ।
3. मु.अ.सं.-1059/18 धारा-379 भादवि थाना-कैंट,जनपद-वाराणसी ।

गिरफ्तारी टीम –

क्राइम ब्रान्च, वाराणसी
उ. नि.  विक्रम सिंह (प्रभारी क्राइम ब्रान्च) उ.नि.  राकेश सिंह का. सुमन्त सिंह, का. रामभवन यादव, का. पुन्देव सिंह ,का. सुरेन्द्र मौर्य, का. रामबाबू ,का. रमेश तिवारी,
का.घनश्याम वर्मा,का. चन्द्रसेन सिंह,का. कुलदीप सिंह,
का.चा. सुनील राय,
हे.का. श्याम लाल गुप्ता, का. विवेकमणि त्रिपाठी (सर्विलांस सेल)।                                                                                  

थाना कैंट, वाराणसी
उ.नि. सदानन्द राय प्रभारी चौकी कचहरी, उ.नि. संजीत बहादुर सिंह, प्र. चौकी. जिला जेल, का. धर्मदेव चौहान, का. रामानन्द यादव, का. संतोष साह ।                                                                                                                                           
थाना शिवपुर
वाराणसी प्र.नि. विजय बहादुर सिंह, उ.नि. विकास कुमार सिंह, उ.नि. चन्द्रदीप, का. अजय सिंह, का. राहुल सिंह, का. मनीष, का. देवाशीष, का. अरशद खान।

वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---