Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: बूंद बूंद पानी को तरस रहे नगरवासी, आम जनमानस मे रोष व्याप्त


सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में पानी की समस्या को लेकर आम जनमानस में काफी रोष व्याप्त है, बूंद बूंद पानी के लिये लोग तरस रहे है, वहीं पर नगर पंचायत की तरफ से पानी देने का शेड्यूल क्या है क्या नही ये किसी को भी पता नहीं है, जबकि नगर पंचायत के कर्मचारियों का कहना है कि जब बिजली मिलेगी तो पानी दिया जाएगा वरना नहीं दिया जाएगा, जबकि देखा जाय तो पानी टंकी पर जनरेटर की सुविधा भी उपलब्ध है,उसके बावजूद भी नगर मे  पानी की समस्या को सुचारू रूप से सही नहीं किया जा रहा है। 
बतातें चले कि पिछले कई दिनों से नगर के हैंड पाइप घटते जलस्तर के कारण पानी देना बंद कर दिये हैंं, जिससे नगर के अधिकांश परिवार नगर पंचायत द्वारा मिलने वाले सप्लाई की पानी पर ही निर्भर हैं,लेकिन आदर्श नगर पंचायत की उदासीनता व आमजनमानस के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार के चलते पानी के लिए पूरे नगर में त्राहि त्राहि मची हुई है, आम लोगों का कहना है कि जब मूलभूत सुविधाएं ही आदर्श नगर पंचायत द्वारा आम जनमानस को नहीं मिलेंगी तो किस बात के लिये आदर्श नगर पंचायत का तमगा लगाया जाता है।

रिपोर्ट- गोपाल प्रसाद गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---