Left Post

Type Here to Get Search Results !

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चलाया सेल्फी विद कैंपस अभियान


सिकन्दरपुर (बलिया) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान मे इस समय पूरे क्षेत्र में सेल्फी विद कैंपस अभियान जोर शोर के साथ चलाया जा रहा है,इसमें अखिल विद्यार्थी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा हर कॉलेज और स्कूलों पर जाकर के विद्यार्थियों और अध्यापकों के साथ सेल्फी लिया जा रहा है।
इसके अभियान के पीछे इसका उद्देश्य क्या है यह जानने के लिये "खबरें आजतक Live" ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिकन्दरपुर के नगर मंत्री अमन श्रीवास्तव से बात करने पर उन्होंने दुरभाष पर बताया कि यह अभियान इसलिए चलाया गया है कि सभी विद्यार्थी अध्यापकों के संपर्क में रहें और अध्यापक विद्यार्थियों के संपर्क में रहें,और छात्रों और अध्यापकों मे आपसी तालमेल व आपसी सामन्जस्य बना रहें।
इस अभियान के तहत शुक्रवार को अखिल विद्यार्थी परिषद द्वारा श्री बजरंग  PG कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज, सुभद्रा इंटर कॉलेज, चतुर्भुज इंटर कॉलेज, ज्ञानकुंज एकेडमी बंशीबाजार, आर एस एस गुरुकुल एकेडमी कठघरा बंशीबाजार,फुला देवी महाविद्यालय, कस्तूरी देवी महाविद्यालय व कई अन्य कॉलेजों पर सेल्फी विद कैंपस अभियान चलाया गया।
इसमें मुख्य रूप से उपस्थित छात्रा प्रमुख विस्तारक श्वेता शर्मा, नगर अध्यक्ष अंजनी यादव, तहसील संयोजक अमरजीत भारद्वाज, नगर मंत्री अमन श्रीवास्तव, आलोक सोनी, दिवाकर गिरी, आकाश और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---