बलिया जिलें के ग्राम पंचायत चेतन किशोर निवासी युवा समाजसेवी शशि प्रकाश चौबे उर्फ छोटू बाबा ने बच्चों को बांटा रंग, गुलाल और पिचकारी, उपहार पाकर खिल उठें सैकड़ों बच्चों के चेहरे
![]() |
| खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
बच्चों के चेहरे पर खिलीं मुस्कान
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। होली के त्योहार से पहले ही स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चेतन किशोर के युवा समाजसेवी शशि प्रकाश चौबे उर्फ छोटू बाबा ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप चौबे की अगुवाई में सैकड़ों बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का अनोखा काम किया हैं। युवा समाजसेवी ने ग्राम पंचायत चेतन किशोर के पिछड़े इलाके में जाकर सैकड़ों बच्चों को रंग, गुलाल और पिचकारी बांटी, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।
➡️बलिया के युवा समाजसेवी शशि प्रकाश चौबे ने होली से पहले कर दिया यें अनोखा काम
— खबरें आजतक Live - Khabre Aajtak Live (@khabreaajtakliv) March 2, 2026
➡️हर तरफ हों रहीं इस पहल की चर्चा, सैकड़ों बच्चों के खिलें चेहरे
➡️समाजसेवी ने बच्चों को बांटा रंग, गुलाल और पिचकारी, उपहार पाकर खिल उठें सैकड़ों बच्चों के चेहरे#Ballia #TopNews #Bigbreaking pic.twitter.com/GTNNZHsjd1
दिल को सकून देती हैं बच्चों की मुस्कान
युवा समाजसेवी शशि प्रकाश चौबे उर्फ छोटू बाबा ने कहा बच्चों की मुस्कान और खुशी मेरे दिल को सकून देती हैं। मैं चाहता हूँ कि हर बच्चा अपनें परिवार के साथ खुश रहे और उनके चेहरे पर मुस्कान बनीं रहें। होली के त्योहार पर बच्चों को रंग, गुलाल और पिचकारी बांटना मुझे बहुत अच्छा लगा।
हृदय में बसता हैं एक एक नागरिक
युवा समाजसेवी ने आगे कहा कि हमारे समाज में बहुत से बच्चे हैं जो गरीबी के कारण अपने अधिकारों से वंचित हैं। मैं चाहता हूँ कि ऐसे बच्चों को भी खुशियों का अनुभव हो और वे भी होली का त्योहार अपनें परिवार के साथ खुशी से मनाएं। कहा कि मैं भले ही अपने ग्राम सभा चेतन किशोर से दूरी पर हूं, परन्तु ग्राम सभा का एक एक नागरिक मेरे हृदय में बसता हैं और मैं अपने जनता के लिए हर संभव मदद करने के प्रतिबद्ध हूं हमेशा रहूंगा।
पहल को मिल रहीं खूब सराहना
बच्चों ने भी युवा समाजसेवी का हृदय से आभार व धन्यवाद किया और कहा कि हमारे लिए यह बहुत बड़ा उपहार हैं। हम कभी नहीं भूलेंगे कि आपने हमारे लिए क्या किया हैं। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने युवा समाजसेवी की इस पहल की भूरी भूरी सराहना की और कहा कि ऐसे लोगों को समाज में और भी आगे आना चाहिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद संभव हो सकें।
समाज में गया एक अच्छा संदेश
युवा समाजसेवी की इस पहल से न केवल बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आई, बल्कि समाज में भी एक अच्छा संदेश गया हैं कि हम सभी को एक दूसरे की आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए निरंतर काम करना चाहिए।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

