हुसैनपुर बंशीबाजार बलिया में आरसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा शार्ट बाउंड्री नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित, मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाश विद्या मंदिर के व्यवस्थापक मनीष कुमार सिंह व विशिष्ठ अतिथि रहें विद्यालय इंचार्ज विनय कुमार सिंह
![]() |
| खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के हुसैनपुर बंशीबाजार बलिया में आरसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित शार्ट बाउंड्री नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में 8 मार्च दिन रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाश विद्या मंदिर के व्यवस्थापक मनीष कुमार सिंह व विशिष्ठ अतिथि के रूप में विद्यालय इंचार्ज विनय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
➡️हुसैनपुर बलिया में आरसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा शार्ट बाउंड्री नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित
— खबरें आजतक Live - Khabre Aajtak Live (@khabreaajtakliv) March 9, 2026
➡️मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाश विद्या मंदिर के व्यवस्थापक मनीष कुमार सिंह व विशिष्ठ अतिथि रहें विद्यालय इंचार्ज विनय कुमार सिंह
➡️अतिथियों ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन#Ballia pic.twitter.com/QVqnaNo4Fl
फीता काटकर कराया मैच का आगाज़
इस दौरान मुख्य अतिथि मनीष कुमार सिंह व विशिष्ठ अतिथि विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों से विस्तृत परिचय प्राप्त कर व फीता काटकर प्रतियोगिता का शानदार आगाज़ कराया तथा खिलाड़ियों को सद्भावना के साथ खेल भावना का सम्मान करते हुए खेल खेलने की प्रेरणा दीं।
मुख्य अतिथि का उद्बोधन
क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनीष कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और खेल की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई भी दीं। कहां कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को अपनी शानदार प्रतिभा इस आयोजन के माध्यम से दिखाने का मौका मिलेगा।
विशिष्ठ अतिथि का उद्बोधन
विशिष्ठ अतिथि विनय कुमार सिंह ने कहा कि प्रकाश विद्या मंदिर परिवार सदैव शिक्षा के साथ साथ खेल और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

