Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: अवैध तरीके से जमीन कब्जा व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार


सिकंदरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के कस्बा मे शुक्रवार की सुबह अवैध तरीके से जमीन कब्जा करने व मारपीट गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस ने मौके से एक ब्यक्ति को हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरु कर दिया।  
मिली जानकारी के अनुसार कस्बा के डोमनपुरा निवासी त्रिविक्रम तिवारी की जमीन मौजा तड़सरा जमीन तड़सरा में है शुक्रवार की सुबह उनके जमीन को मिल्की मोहल्ला निवासी मुमताज अहमद व इम्तियाज अहमद द्वारा जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा था जिसकी सूचना पीड़ित द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ उच्चाधिकारियों को दिया गया जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मौके से इम्तियाज अहमद को हिरासत में लेकर छानबीन शुरु कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---