Left Post

Type Here to Get Search Results !

नम आंखों से सिकन्दरपुर के नगरवासियों ने दी अपने चौकी प्रभारी को भावभीनी विदाई


सिकंदरपुर (बलिया) स्थानिय क्षेत्र के सिकंदरपुर के पुलिस चौकी प्रांगण में पूर्व चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे  का विदाई व सम्मान समारोह एवं नवागत चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार राय का स्वागत समारोह का आयोजन सिकंदरपुर के प्रबुद्ध नागरिकों एवं जनता के द्वारा गुरुवार को किया गया। जिसमें सिकंदरपुर के सम्मानित लोगों के साथ  सभी दलों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।  पुलिस चौकी प्रांगण में लोगो ने देवेंद्र नाथ दुबे का जोरदार माल्यापर्ण व स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र डायरी पेन आदि तमाम उपहार देकर सम्मानित किया।  बिदाई करते समय मौजूद लोगों के आँखों से आँसू छलक रहे थे। सिकंदरपुर के लोग ना चाहते हुए भी सिकंदरपुर पुलिस चौकी से विदा किये।

 सिकंदरपुर के लोगों की भावना इसलिए और अत्यधिक जुड़ चुकी थी की देवेंद्र नाथ दुबे को सिकंदरपुर की चौकी की कमान 2 अक्टूबर 2017 के दिन उस समय मिली थी जब सिकंदरपुर आग की लपटों में जल रहा था। और उन्होंने दिन रात मेहनत कर सिकंदरपुर में एक बार फिर से सामान्य स्थिति इंस्पेक्टर अनिल चंद तिवारी के साथ मिलकर बहाल कराया। वे सभी वर्गों के लोगों को लेकर एक साथ चलने का काम भी किये। जिससे  सिकंदरपुर में एक बार फिर अमन शांति का माहौल बना। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव ने कहां की पुलिस की नौकरी एक ऐसी नौकरी होती है जहां लोग खुद नहीं समझ पाते हैं कि हम अभी हैं अगले घंटे कहा रहेंगे।
इस विकट परिस्थिति में चौकी इंचार्ज बनकर देवेंद्र दुबे यहां आए थे जब सिकंदरपुर में पूरी तरह से शांति व्यवस्था चरमरा गई थी। उस शांति व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए उन्होंने अपने पुलिस के लोगों के लिए इस चौकी प्रांगण में बैरक व शौचालय का निर्माण करा कर एक मिशाल कायम किया। जो काम एक अधिकारी को करनी चाहिए वो काम ये खुद कर गये। थाना अध्यक्ष अनिल चंद तिवारी ने कहा कि मै आज अपने देवेंद्र नाथ दुबे का विदाई सम्मान समारोह में बस इतना ही कहना चाहता हूं कि आज जो सिकंदरपुर की सम्मानित जनता ने स्नेह प्यार दिया है। वही हम लोगों की मेहनत है, जिसको देवेंद्र दुबे याद रखेंगे। 
अंत में पूर्व चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने सिकंदरपुर के सम्मानित जनता को देख भाव विभोर होकर विदा होने की  इजाजत मांगी। कहा की  आप लोगों का जो स्नेह और प्यार मिला वह मैं पूरी जिंदगी नहीं भूल पाऊंगा। सिकंदरपुर वाकई में फूलों की नगरी है। जिसको कुछ लोग बदनाम करना चाहते हैं। जिनकी मानसिकता मेरे जैसे अधिकारी के रहते कभी पूरा नहीं हो सकी और प्रबुद्ध लोगों के रहते आगे भी नहीं पूरा होगी। 
इस मौके पर इंस्पेक्टर योगेश यादव, चौकी प्रभारी सत्येंद्र राय सुरेश सिंह, मनोज यादव भोला सिंह, संजय जायसवाल, यशवंत मौर्या, प्रमोद गुप्ता, अरविंद राय, मुन्ना राय, कविंदर गौड़, लाल बच्चन प्रजापति, पवन राय, मिठाईलाल राजभर, हुकुम सिंह, ओमप्रकाश यादव, चंद्रेश्वर वर्मा, मृत्युंजय तिवारी, रंजीत राय, गणेश प्रसाद सोनी, भीम गुप्ता, मारकंडे शर्मा, बैजनाथ पांडेय, दिनेश यादव, दिनेश चौधरी, अशोक जायसवाल, रामू चौहान, अजय खरवार, हाफिज इलियास, रमेश राय, रजनीश राय, डॉ आशुतोष गुप्ता, नजरुल बारी, बिहारी पांडे, जयराम पांडे, राजू तुरहा, मनोज, वीरा चौधरी, सुदीप गुप्ता, नन्हे गुप्ता, घनश्याम मोदनवाल, हाफिज इलियास, मुन्ना हाशमी, बड़क जी, सुभाष चंद्र दुबे, के साथ साथ सिकंदरपुर के सभी सम्मानित मीडिया मौजूद रही। वही एक कवि के रूप में नंदजी नंदा, बबलू सिंह ब्यास, और डॉक्टर जितेंद्र स्वाध्याय जी ने अपने गीतों से चौकी इंचार्ज की कृतियों को लोगों को सुनाया तथा इस सभा का सफल संचालन विनोद कुमार गुप्ता ने किया।

चौकी प्रभारी के रूप मे उस समय हुई थी तैनाती.............

जब सिकंदरपुर नगर में मोहर्रम के दौरान दो समुदायों के बीच हुए लड़ाई झगड़े मे यह नगर जलने जलाने की अवस्था में पहुंच चुका था उस दौरान देवेंद्र नाथ दुबे की तैनाती चौकी प्रभारी के रूप में सिकंदरपुर में हुई थी बड़े ही सूझबूझ के साथ देवेंद्र नाथ दुबे ने अपने कार्यों को अंजाम देते हुए नगर में शांति व्यवस्था को कायम बनाए रखने के लिए बहुत ही सूझबूझ के साथ अपने कार्यों को अंजाम दिया जिससे यह नगर शांतिपूर्ण माहौल की तरफ अग्रसर हुआ था, और नगर में शांति व्यवस्था कायम हुई थी।
देवेंद्र नाथ दुबे अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा नगर में आपसी भाईचारे और शांति व्यवस्था को कायम बनाए रखने के लिए हमेशा अग्रसर और प्रयत्नशील रहा करते थे, वह पुलिस सेवा में रहते हुए भी नगर वासियों से एक आम नागरिक की तरह पेश आते थे सब से मिलना जुलना सबका हाल चाल लेना उनकी रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल था।

नम आंखों से नगरवासियों ने दी चौकी प्रभारी को विदाई

चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे के विदाई समारोह में सभी नगरवासियों की आंखों में नमी देखी गई कहीं ना कहीं सभी लोग इस बात से आहत थे कि देवेंद्र नाथ दुबे आज हमारे नगर को छोड़कर किसी और नगर को जा रहे हैं विदाई समारोह के अंतर्गत देवेंद्र नाथ दुबे से मिलने और अपनी संवेदनाएं प्रकट के लिए लोगों का तांता लग गया, लोगों ने बढ़चढ़कर चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे को नम आंखों से भावभीनी विदाई दी।

विशेष रिपोर्ट-विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---