बांसडीह (बलिया) क्षेत्र की ककरघटा व नवका गांव पर उफनाई घाघरा के बढते दबाव से हो रहे कटान का निरीक्षण करने बुधवार को पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने सरकार व अधिकारियों पर जमकर बरसे कहा कि गांव किसी भी कीमत पर बचने चाहिए सरकार के सांसद व मंत्री जनता में झूठ क्यों बोलते है। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने ककरघटा नवका गांव में हो कटान पीड़ितों से रूबरू हुए पीडितों ने कटान से बचाव के लिए हो रहे कार्य पर सवाल दागे।
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि पिछली बार हमारी सरकार ने 47 करोड़ का प्रोजेक्ट पास किया था तब तक आचार संहिता लागू हो गया और सरकार गिर गई वर्तमान सरकार के विधानसभा की बैठक में मैंने आवाज उठाई और मुख्यमंत्री से कहा कि हमारा गांव किसी तरह से कटान से बचाना चाहिए केन्द्र सरकार के सांसद व प्रदेश सरकार के मंत्री मौके का निरीक्षण किया और जनता के बीच आश्वासन दिया कि पानी कम होने पर पक्का ठोकर बनाने का प्रोजेक्ट पास कराया जा रहा है,लेकिन जो काम मार्च से शुरू होकर मई तक हो जाना चाहिए वह आज तक नहीं हुआ इससे साबित हुआ यह सरकार झूठा वादा करती है।
ग्रामीण ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया डी एम से वार्ता भी हुई जनता को आश्ववासन भी दिये। मंत्री ने कड़े शब्दों में बाढ़ विभाग के एसडीओ सी एम शाही से कहां की जहां-जहां कटान है वहां वहां गांव के लोगों की मदद से काम करावे और हर हाल में गांव को बचना चाहिए। अधिकारी ने हर संभव गांव बचाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया,इस मौके पर जे ई गणेश यादव, हरेंद्र सिंह, डॉ जगदीश प्रसाद, धर्मेंद्र मणिक, रामाशंकर, रामदेव, जगमोहन, उपेन्द्र पटेल देवेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।

