बांसडीह (बलिया) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खेवसर गांव में सोमवार की रात भूत प्रेत को लेकर दो पक्षो में हुयी मारपीट मे एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज जिला चिकित्सालय में हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चांद देव राजभर और लाल बचन राजभर के परिवार से भूत प्रेत को लेकर एक माह पूर्व में भी दोनो पक्षो में बिवाद हुआ था जिसमे पुलिस द्वारा उस समय भी कार्यवाही की गई थी।जिसमें लालबचन की पत्नी चंद्रावती के पैर में चोट आयी थी जिसका मुकदमा स्थानीय थाने में पंजीकृत है।सोमवार की रात में दोनों पक्षों के बीच फिर उसी पुरानी भूत प्रेत को भेजने और रोकने को लेकर आपस मे वाद विवाद होने लगा और बिबाद इतना बढ़ गया कि वह मारपीट में तब्दील हो गईं। एक पक्ष धारदार हथियार से दूसरे पक्ष के रामरती पत्नी हरि राजभर के गर्दन पर वार कर दिया जिससे रामरती गंभीर रूप से घायल हो गई । सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने पीड़ित महिला को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया जहाँ रामरती का इलाज चल रहा है ।मारपीट में शामिल दो लोगो के विरुद्ध पीड़ित के परिजन के तहरीर पर दो लोगो के खिलाफ धारा 307,308 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित बिनोद राजभर ,एवम संजय राजभर पुत्र लालबचन राजभर को गिरफ्तार कर कार्यवाही कर रही है।

