सिकंदरपुर (बलिया) तहसील सभागार में मंगलवार 17 जुलाई को उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 4 दर्जन मामले प्रस्तुत किए गए लेकिन मौके पर एक भी मामलों का निस्तारण नहीं हो पाया सभी मामलों को संबंधित विभागों को मौके पर ही शौप दिया गया।
मौजूद विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है की मामलों का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक समय से हो इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी शासन स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है वहीं क्रास चेकिंग भी कराई जा रही है।
इस संपूर्ण समाधान दिवस केे दौरान क्षेत्राधिकारी विजय प्रताप यादव तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह नायब तहसीलदार महेंद्र प्रताप थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिल चंद तिवारी सहित संबंधित तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

