बेल्थरा रोड (बलिया) तहसील क्षेत्र के निवासी रिंकी 21 वर्ष पत्नी मनीष अपने ही गांव की आशा बहू के साथ सीएचसी सीयर ले गया जहां महिला चिकित्सक पूजा सिंह द्वारा प्रसूता इलाज शुरू किया गया शाम तब चिकित्सक द्वारा प्रसूता की स्थिति ठीक-ठाक बताई गई परंतु रात 10:00 बजे अचानक उसकी स्थिति नाजुक बताई गई तथा जच्चा बच्चा का बचाव हेतु ऑपरेशन की सलाह दी गई तथा साथ में आई हुई आशा बहू संध्या द्वारा उसे पन्ना लाल कटरा में एक अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम ले गया जहां उसका ऑपरेशन बिना डिग्री के डॉक्टर द्वारा किया गया ऑपरेशन में जच्चा तो बच गई लेकिन बच्चा को नहीं बचाया जा सका।
नगर में चल रहे अवैध रूप से नर्सिंग होम का फलना फूलना जारी है तथा आशा बहू द्वारा नर्सिंग होम को पूरा समर्थन दिया जा रहा है लोगों की माने तो ऑपरेशन के लिए अवैध रूप से संचालित इस नर्सिंग होम द्वारा 5000 हजार तक कमीशन आशा बहू को दिया जा रहा है पैसे के लालच में आशाबहू द्वारा अस्पताल में आई इलाज के लिए महिला को रेफर करा कर अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
अवैध रूप से चल रहे इन नर्सिंग होम के बारे में पूछे जाने पर सी एच सी सीयर के अधीक्षक डॉ जे पी चौधरी ने बताया कि ऐसे संज्ञान में बात आई है,उन्होंने बताया कि पन्नालाल कटरा स्थित संचालित अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम है उस पर करवाई करने के लिए पत्र लिखकर सीएमओ व बेल्थरा रोड उप जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कानूनी कार्रवाई के लिए उच्चा अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

