सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के बंसी बाजार स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान रखने वाला शिक्षण संस्थान "ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी एकेडमी" में सोमवार 16 जुलाई को स्कूल काउंसिल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया,यह सूच्य है कि गत दिनों स्कूल में लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली द्वारा मतदान की स्कूल काउंसिल के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी,स्कूल प्रबंधन छात्रों को लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया से परिचय कराने के लिए छात्र परिषद गठन की घोषणा की, इसके तहत संपन्न चुनाव में विजयी छात्रों को अपने पदों के सापेक्ष पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
प्रबंधक श्री देवेंद्र सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को लोकतंत्र का मूलपाठ पढ़ाते हुए पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को उत्तरदायित्व के व्यावहारिक पक्ष को क्रियाशील करना है, पढ़ाई के साथ ही पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में छात्र सक्रिय बने रहे इस दृष्टि से भी स्कूल का छात्र परिषद आवश्यक है।
अध्यक्ष श्री ज्योति स्वरूप पाण्डेय ने कहा कि अध्ययन के साथ ही पाठ्य सहगामी क्रियाओं से छात्रों में सामाजिक भावना विकसित करना है एक स्वस्थ्य नागरिक का निर्माण करती है, ज्ञानकुंज इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने उद्देश्यों को पूरा करता हुआ देख रहा है।
प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा पांडे ने परिषद को अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि छात्र कल्याण के लिए यह स्कूल पूरी तरह से तैयार रहा है, मैंने उम्मीद की स्कूल का प्रथम छात्र परिषद अपने उद्देश्य में सफल सिद्ध होगा, छात्र परिषद में जिन छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई उसमें कैप्टन बालक वर्ग सारिक जमाल, उपकैप्टन अंकेश राय, बालिका वर्ग में कैप्टन दीपिका नवल , सहायक कैप्टन अचला शर्मा, 9वी एवं 10वी कक्षा से विवेक वर्मा एवं मन्तशा तथा जूनियर वर्ग क्रिशु सिंह और दिव्या यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ ली,साथ ही विद्यालय और छात्र हित में योगदान की बात दोहराई।
इस शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर उप प्रधानाचार्य श्रीमती शीला सिंह आर पी सिंह,रंजीत शर्मा,नीरज उपाध्याय,दीपक तिवारी एवं समस्त शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

