Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: अखिल भारतीय राजभर संगठन की बैठक सम्पन्न


सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के डाक बंगला में रविवार को अखिल भारतीय राजभर संगठन की बैठक श्री जवाहर राजभर की अध्यक्षता में संपन्न हुई सन 2018 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करने के लिए जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन हेतु स्थान एवं तिथि निर्धारण के क्रम में 7 अक्टूबर रविवार जूनियर हाईस्कूल सिकन्दरपुर पर विचार किया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि एवं पूर्व सांसद माननीय बब्बन राजभर जी ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित छह माह के अंदर आरक्षण पर विचार करने के मुद्दे पर चर्चा करते हुए अपना विचार व्यक्त किया,राजभर संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा राजभर समाज के सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक तथा राजनैतिक पिछड़ेपन को दूर करने हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार व्यक्त किए।
इस बैठक में मुन्नी लाल राजभर, चंद्रभूषण राजभर, दयाशंकर राजभर, बीरबल राजभर, राजा राम राजभर, सत्येंद्र राजभर, रमापति राजभर, दिनेश राजभर, मोहन राजभर, सुरेंद्र राजभर, राम प्रजापति, देव शरण राजभर, संतलाल राजभर, डॉ सतीश राजभर, दयाशंकर राजभर, रामपुकार राजभर, भीम राजभर, सुशीला देवी, अरुण राजभर, रामअवध राजभर, रमाशंकर राजभर, बृजमोहन राजभर आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए, इस बैठक का संचालन मनोज राजभर ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---